Telangana: पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी की मौत, हैदराबाद में अपने आवास पर मृत मिलीं

Telangana: टीडीपी के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी सोमवार को हैदराबाद में अपने आवास पर फंदे से लटकी पाई गई.
Telangana: टीडीपी (TDP) के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी की मौत हो गई है. उमा माहेश्वरी सोमवार को हैदराबाद में अपने आवास पर फंदे से लटकी पाई गई. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया है. साथ ही धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि उमा माहेश्वरी पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं और उनका इलाज चल रहा था. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के संस्थापक एनटी रामाराव की 12 संतानों में उमा माहेश्वरी सबसे छोटी थीं. पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और नारा भुवनेश्वरी उनकी बहनें हैं. नारा भुवनेश्वरी टीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की पत्नी हैं.
Telangana | TDP founder & ex-CM NT Rama Rao's daughter, Uma Maheshwari found hanging at her residence in Hyderabad. Police shifted the body to a local govt hospital for postmortem. A case is being registered U/s 174 CrPC (Police to enquire&report on suicide), further probe is on. pic.twitter.com/1WYIMo2ndd
— ANI (@ANI) August 1, 2022
पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश तथा परिवार के अन्य सदस्य उमा माहेश्वरी के आवास पर पहुंचे हैं. उमा माहेश्वरी के भाई एन बालकृष्ण, जो एक टॉलीवुड अभिनेता और टीडीपी विधायक हैं. साथ ही विदेश में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को उमा माहेश्वरी के निधन के बारे में सूचित किया गया है. एनटी रामाराव एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और राजनीतिज्ञ थे. उन्होंने तीन कार्यकालों में सात वर्षों तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. 1996 में 72 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था. एनटीआर के चार बेटियों में उमा माहेश्वरी सबसे छोटी थीं. हाल ही में उमा माहेश्वरी की बेटी की शादी में परिवार के कई सदस्य एक साथ आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




