केसीआर को मुख्यमंत्री और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हुई ‘‘डील’’, बोले अमित शाह
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Nov 2023 2:06 PM
**EDS: IMAGE VIA @AmitShah** Nagarkurnool: Union Home Minister Amit Shah being garlanded during a public meeting at Kollapur ahead of Telangana Assembly elections, in Nagarkurnool district, Saturday, Nov. 25, 2023. (PTI Photo) (PTI11_25_2023_000315B)
केसीआर को मुख्यमंत्री और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ‘‘डील’’ हुई है. नारायणपेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानें क्या कहा
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को मतदान होना है. इससे पहले सूबे में रैलियों का दौर जारी है. इस क्रम में बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने एक चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस और बीआरएस के बीच केसीआर को मुख्यमंत्री और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ‘‘डील’’ हुई.
#WATCH | Telangana Assembly Elections | While addressing a public meeting in Narayanpet, Union Home Minister Amit Shah says, "…The coming elections are not just to make our candidate an MLA… It is the election to decide the future of Telangana… The KCR government and their… pic.twitter.com/6E3KkAmzXV
— ANI (@ANI) November 26, 2023
केसीआर ने कोई काम किया नहीं किया
नारायणपेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव सिर्फ हमारे उम्मीदवार को विधायक बनाने के लिए नहीं है. यह तेलंगाना का भविष्य तय करने का चुनाव है इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि केसीआर सरकार और उनके मंत्रियों ने दस साल तक भ्रष्टाचार किया. शाह ने वहां मौजूद लोगों से सवालिया लहजे में कहा कि केसीआर सरकार ने 100 बेड का अस्पताल बनाने का वादा किया था… क्या वह पूरा हुआ?.. उन्होंने डिग्री कॉलेज बनाने का वादा किया था… क्या वह पूरा हुआ? … केसीआर ने कोई काम किया नहीं किया.
#WATCH | Telangana Assembly Elections| While addressing a public meeting in Narayanpet, Union Home Minister Amit Shah says, "…This is the region of weavers… Nothing was done for weavers… We have decided to make a textile park in Narayanpet… KCR did not bring any schemes… pic.twitter.com/2eKJbpxIHs
— ANI (@ANI) November 26, 2023
हमने नारायणपेट में टेक्सटाइल पार्क बनाने का फैसला किया
जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह बुनकरों का क्षेत्र है..अबतक बुनकरों के लिए कुछ नहीं किया गया. हमने नारायणपेट में टेक्सटाइल पार्क बनाने का फैसला किया है. केसीआर मछुआरों के लिए कोई योजना नहीं लाई. हमने तय किया है कि बीजेपी सरकार बनने के बाद सभी मछुआरों के कल्याण के लिए 1000 करोड़ रुपये का फंड बनाया जाएगा.
Also Read: Telangana Elections 2023: महिलाओं ने किया कमाल, तेलंगाना के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
कांग्रेस विधायक ‘‘चीनी सामान’’ की तरह
अमित शाह ने तेलंगाना में चुनावी रैली में कहा कि यदि केसीआर को सत्ता से हटाना है तो बीजेपी की सरकार बनाना ही एकमात्र विकल्प है. कांग्रेस विधायक ‘‘चीनी सामान’’ की तरह हैं जिनकी कोई गारंटी नहीं है और वे कभी भी बीआरएस में चले जाएंगे.
30 नवंबर को मतदान
यहां चर्चा कर दें कि तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. प्रदेश में केसीआर की पार्टी बीआरएस के अलावा कांग्रेस और बीजेपी भी ताल ठोंक रही है. वर्तमान में प्रदेश में बीआरएस की सरकार है जिसपर बीजेपी और कांग्रेस लगातार हमलावर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










