Tamil Nadu: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बीजेपी नेता एस जी सूर्या गिरफ्तार, भारी सुरक्षा के बीच जज के सामने पेशी

Updated:
विज्ञापन
Tamil Nadu: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बीजेपी नेता एस जी सूर्या गिरफ्तार, भारी सुरक्षा के बीच जज के सामने पेशी

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर ‘अंकुश लगाने’ का प्रयास बताया. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश सचिव थिरु सूर्या की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की तमिलनाडु इकाई के नेता एस जी सूर्या को पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें मदुरै जज के सामने पेश किया गया.

क्या है मामला

दरअसल यह कार्रवाई भाजपा के प्रदेश सचिव सूर्या द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी एक पोस्ट को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से की गई शिकायत के आधार पर की गई.

इन धाराओं के तहत हुई बीजेपी नेता की गिरफ्तारी

पुलिस ने कहा कि बीजेपी नेता सूर्या को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

अन्नामलाई ने सूर्या की गिरफ्तारी को आजादी पर अंकुश लगाने जैसा बताया

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर ‘अंकुश लगाने’ का प्रयास बताया. उन्होंने ट्वीट किया और लिखा, भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश सचिव थिरु सूर्या की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है. उनकी एकमात्र गलती द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के सहयोगी कम्युनिस्टों के दोहरे मानदंडों को उजागर करना था. अभिव्यक्ति की आजादी को कम करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करना और थोड़ी-सी आलोचना से घबरा जाना, एक लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता के वास्तव में अलोकतांत्रिक और निरंकुश नेता बनने का संकेत है. उन्होंने कहा, ये गिरफ्तारियां हमें नहीं डिगाएंगी. हम सच सामने लाने के प्रयास जारी रखेंगे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola