ePaper

अमेरिका में मनाया जाएगा श्री श्री रविशंकर डे, ऑर्ट ऑफ लिविंग के गुरु को कैनेडियन सिटीज ने किया सम्मानित

Updated at : 31 Jul 2023 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में मनाया जाएगा श्री श्री रविशंकर डे, ऑर्ट ऑफ लिविंग के गुरु को कैनेडियन सिटीज ने किया सम्मानित

श्री श्री रविशंकर के नेतृत्व में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा सेवा, शांति, खुशी, विवाद को कम करने के प्रयास ,पर्यावरण संरक्षण और दुनिया के सभी समुदायों को जोड़ने की कोशिश के लिए दिया गया है.

विज्ञापन
undefined

भारतीय आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को मानवता के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए 30 यूएस कैनेडियन सिटीज की ओर से सम्मानित किया गया है. साथ ही हॉवर्ड काउंटी, मैरीलैंड एवं टेक्सास के राज्यों में श्री श्री रविशंकर डे मनाने की घोषणा की गयी है.

undefined

यह सम्मान श्री श्री रविशंकर के नेतृत्व में आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा सेवा, शांति, खुशी, विवाद को कम करने के प्रयास ,पर्यावरण संरक्षण और दुनिया के सभी समुदायों को जोड़ने की कोशिश के लिए दिया गया है.

undefined

इस मौके पर टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि श्री श्री रविशंकर गहरी प्रतिबद्धता और मनोयोग से युद्ध में तबाह क्षेत्रों की यात्रा कर आम लोगों को मदद पहुंचाने और आपसी सद्भाव का संदेश दिया.

undefined

इस काम में उनके सहयोगी भी जुटे हुए हैं. सेवा के द्वारा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हॉवर्ड काउंटी ने 22 जुलाई और टेक्सास एवं बर्मिंघम ने 29 और 25 जुलाई को श्री श्री रविशंकर डे घोषित किया है.

undefined

गौरतलब है कि अमेरिका का एलिगेनी 28 वां शहर बन गया है, जिसने शांति एवं विवाद समाधान के मानवतावादी प्रयासों के लिए गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को सम्मानित किया है. श्री श्री रविशंकर का 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच अमेरिका दौरे में एक भव्य वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
दिल्ली ब्यूरो

लेखक के बारे में

By दिल्ली ब्यूरो

दिल्ली ब्यूरो is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola