ePaper

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव : पवन बंसल और शशि थरूर ने जमा कराया पर्चा, अशोक गहलोत का पता नहीं

Updated at : 27 Sep 2022 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव : पवन बंसल और शशि थरूर ने जमा कराया पर्चा, अशोक गहलोत का पता नहीं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 सितंबर यानी बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. वहीं, तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर को नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है. पार्टी के अध्यक्ष के दावेदारों ने अपना नामांकन दाखिल करना शुरू कर दिया है. मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और पवन बंसल ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. हालांकि, पिछले कई दिनों से सुर्खियों में रहने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर किसी को जानकारी नहीं है कि उन्होंने अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है या नहीं. अलबत्ता, इस बीच खबर यह भी आ रही है कि पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने खुद को अध्यक्ष पद चुनाव से अलग रहने की बात कही है.

अशोक गहलोत दाखिल नहीं किया पर्चा

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बताया कि पार्टी के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के कोषाध्यक्ष पवन बंसल का नामांकन फॉर्म मंगलवार को जमा कराया गया है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अभी नामांकन फॉर्म दाखिल नहीं किया है.

28 सितंबर को पर्चा भर सकते हैं अशोक गहलोत

हालांकि, मीडिया की खबरों में इस बात का जिक्र किया जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 28 सितंबर यानी बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. वहीं, तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर को 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है. कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और इसके बाद 19 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.

पवन बंसल के फॉर्म पर संशय बरकरार

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अध्यक्ष चुनाव के संबंध में अब तक किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव होंगे. दो लोगों ने अब फॉर्म जमा कर लिये हैं, जिनमें शशि थरूर और पवन बंसल के फॉर्म शामिल हैं. हालांकि, मिस्त्री ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि पवन बंसल ने खुद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराया है या किसी और के लिए.

दो लोगों ने सात फॉर्म जमा कराए

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन दाखिल करने के बारे में पूछे जाने पर मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि इसे लेकर मेरे पास कोई जानकारी नहीं है. किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है. उन्होंने राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट के बीच अशोक गहलोत की ओर से नामांकन किए जाने की संभावना के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि पवन बंसल जहां खुद फॉर्म लेने आए थे, वहीं थरूर ने फॉर्म लेने के लिए अपना प्रतिनिधि भेजा था. मिस्त्री ने कहा कि दो लोगों ने अब तक पांच से सात फॉर्म जमा किए हैं.

Also Read: अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावना कम, अब इन नेताओं पर पार्टी की नजर
राजस्थान में राजनीतिक संकट

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया तब शुरू की गई है, जब इससे के दिन पहले रविवार को राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उत्तराधिकारी को लेकर राजनीतिक संकट पैदा हो गया. कांग्रेस नेता अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान का दौरा किया था. उन्होंने कहा था कि वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उत्तराधिकारी खोजने के कदम पर राज्य में पार्टी विधायकों द्वारा विद्रोह पर सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी सौंपेंगे. सोमवार को अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola