Sahitya Akademi Award 2024: साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 की घोषणा, हिंदी में कवयित्री गगन गिल को मिलेगा अवार्ड
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Dec 2024 7:07 PM
कवयित्री गगन गिल को साहित्य अकादमी पुरस्कार
Sahitya Akademi Award 2024: साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी गई है. हिंदी साहित्य के लिए यह पुरस्कार कवयित्री गगन गिल को दिया गया है. साहित्य अकादमी की ओर से अभी 21 भाषाओं के साहित्याकारों के नामों की घोषणा की गई है. बाडला, उर्दू और डोगरी में पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी.
Sahitya Akademi Award 2024: साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी गई है. साहित्य अकादमी की ओर से अभी 21 भाषाओं के साहित्याकारों के नामों की घोषणा की गई है. बाडला, उर्दू और डोगरी में पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जाएगी. इस साल हिंदी साहित्य के लिए यह पुरस्कार कवयित्री गगन गिल को दिया गया है. गगन गिल को साहित्य अकादमी का पुरस्कार उनकी रचना ‘मैं जब तक आयी बाहर’ के लिए के लिए दिया जा रहा है.
कौन हैं गगन गिल
गगन गिल हिंदी की जानी मानी कवयित्री हैं. उनके कई कविता संग्रह प्रकाशित हो चुकी हैं. इंग्लिश में एमए करने के बाद गगन गिल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में पहले अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने लेखनी के क्षेत्र में कदम बढ़ाया. उनकी कई कविताएं अमेरिका-इंग्लैंड समेत कई और देशों के यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई जाती हैं. साल 1983 में उनकी कविता ‘एक दिन लौटेगी लड़की’ से उन्हें साहित्य जगत में काफी ख्याति मिली.
गगन गिल को मिल चुका है कई पुरस्कार
गगन गिल की प्रमुख हिन्दी कविताओं में- एक दिन लौटेगी लड़की, अंधेरे में बुद्ध, थपक थपक दिल थपक थपक, यह आकांक्षा समय नहीं, मैं जब तक आयी बाहर समेत कई और कविता संग्रह शामिल हैं. उन्हें साहित्यिक रचनाओं के लिए भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार, संस्कृति पुरस्कार मिल चुका है.
इन लोगों को भी मिलेगा अवार्ड
साहित्य अकादमी अवार्ड 2024 के लिए गगन गिल समेत 21 लोगों के नामों की घोषणा की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










