Farmers Protest: 'भगवंत मान में हिटलर की आत्मा', मौत पर बौखलाये किसानों का जोरदार प्रदर्शन, सुरक्षा कड़ी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Aug 2023 1:57 PM

विज्ञापन

पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, मुझे लगता है भगवंत मान में आज हिटलर की आत्मा आ गई है. कल किसानों के साथ जो हुआ, खासकर लोंगोवाल में लाठीचार्ज में एक किसान की मौत के लिए मैं भगवंत मान को जिम्मेदार मानता हूं.

विज्ञापन

पंजाब में एक बार फिर से किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. बाढ़ से हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग को लेकर 16 किसान संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है. इधर संगरूर में प्रदर्शन के दौरान एक किसान की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गये और थाने का घेराव किया.

भगवंत मान में घुस गई हिटलर की आत्मा : किसान नेता

पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, मुझे लगता है भगवंत मान में आज हिटलर की आत्मा आ गई है. कल किसानों के साथ जो हुआ, खासकर लोंगोवाल में लाठीचार्ज में एक किसान की मौत के लिए मैं भगवंत मान को जिम्मेदार मानता हूं. बर्बर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए… हम इसकी निंदा करते हैं. कांग्रेस पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध करती है कि वे इस पर स्वत: संज्ञान लें और भगवंत मान के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला बनाया जाए और संबंधित पुलिस अधिकारियों को सह-साजिशकर्ता बनाया जाए और उनके खिलाफ भी FIR दर्ज की जाए. आप के साथ संबंध पर किये गये सवाल पर बाजवा ने कहा, हमारा आम आदमी पार्टी से कोई संबंध नहीं है. हमने पहले भी ये साफ किया है और आज फिर से हम ये कर रहे हैं. अगर हमें उनका समर्थन करना होता तो क्या आज हम उनका विरोध करते?

संगरूर में पुलिस के साथ हुई किसानों की झड़प, ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत

सोमवार को प्रदर्शन के दौरान किसान और पुलिस के बीच झड़प हुई थी. जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. कुछ किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया था. किसानों ने दावा किया था कि उनके कई नेताओं को पंजाब के विभिन्न हिस्सों से सोमवार को हिरासत में लिया गया और कुछ किसानों को उनके प्रस्तावित प्रदर्शनों से पहले हरियाणा के अंबाला और कुरुक्षेत्र में भी हिरासत में लिया गया. किसानों ने अपने नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में अमृतसर और तरनतारन में कुछ टोल प्लाजा की घेराबंदी भी की.

Also Read: PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त में हो सकता है बड़ा इजाफा! जानें क्या है सरकार का प्लान

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुई सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

किसानों के आहूत प्रदर्शन के मद्देनजर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की अंतरराज्यीय सीमाओं पर मंगलवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई. चंडीगढ़ में सभी प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि किसानों को प्रवेश करने से रोका जा सके. अधिकारियों ने बताया कि अंबाला में शंभू बार्डर पर बड़ी संख्या में बलों को तैनात किया गया है. यह हरियाणा और पंजाब की सीमा है. पंजाब के राजपुरा में अवरोधक लगाए गए हैं तथा दंगा-रोधी वाहनों और एक सीसीटीवी वाहन को भी तैनात किया गया है.

Also Read: पंजाब : संगरूर में पुलिस और किसान के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, कई घायल

16 किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन का ऐलान

किसान मजदूर संघर्ष समिति, भारती किसान यूनियन (क्रांतिकारी), बीकेयू (एकता आजाद), आजाद किसान समिति, दोआबा, बीकेयू (बेहरामके) और भूमि बचाओ मुहिम सहित 16 किसान संगठनों ने यहां प्रदर्शन करने का आह्वान किया है.

क्या है किसानों की मांग

किसान नेता पंजाब समेत पूरे उत्तर क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान के लिए केंद्र से 50,000 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग कर रहे हैं. वे फसल के नुकसान के लिए 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा, क्षतिग्रस्त घर के लिए पांच लाख रुपये और बाढ़ में मारे गए व्यक्तियों के परिवार के लिए 10- 10 लाख रुपये मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola