ePaper

President Ram Nath Kovind Health Update : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर, एम्स रेफर किया गया

Updated at : 27 Mar 2021 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind Health Update : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर, एम्स रेफर किया गया

President Ram Nath Kovind Health News राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है और उन्हें आगे की जांच के लिये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रेफर किया गया है. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने शनिवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शुक्रवार सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद स्वास्थ्य जांच के लिये सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था.

अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में जानकारी देते हुए कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर है. उन्हें आगे की जांच के लिये एम्स रेफर किया गया है. वहीं, राष्ट्रपति भवन के ट्वीट में कहा गया है, नियमित मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों द्वारा राष्ट्रपति महोदय की देखरेख की जा रही है. उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी लेने वाले सभी शुभचिंतकों के प्रति राष्ट्रपति महोदय ने धन्यवाद व्यक्त किया है.

इससे पहले, अस्पताल ने शुक्रवार को एक मेडिकल बुलेटिन में कहा था कि भारत के राष्ट्रपति आज सुबह सीने में तकलीफ के बाद आर्मी अस्पताल आए. उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है और वह निगरानी में हैं. उनकी हालत स्थिर है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल गए थे.

गौर हो कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लगवाई थी. राष्ट्रपति ने आर्मी अस्पताल में ही वैक्सीन की पहली डोज ली थी. वो अपनी बेटी के साथ अस्पताल पहुंचे थे. वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद करते हुए योग्य लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की थी. साथ ही उन्होंने सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी डाक्टरों, नर्सो, स्वास्थ्य कर्मियों तथा प्रशासकों को धन्यवाद दिया था. (इनपुट : भाषा)

Also Read: होली में सड़कों पर निकलकर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का विशेष इंतजाम, जारी की एडवाइजरी

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola