PM Modi in Lok Sabha : कांग्रेस ने 100 साल तक सत्ता में नहीं आने का मन बनाया, तो मैंने भी तैयारी कर ली

पिछले दो साल से देश कोरोना महामारी को झेल रहा है. इस दौरान कांग्रेस ने हद कर दी है. कोरोना के दौरान भारत ने विश्व में अपनी पहचान एक लीडर के तौर पर बनायी है.
PM Modi in Lok Sabha : देश की जनता आपको बार-बार नकार रही है, बावजूद इसके कांग्रेस पार्टी का अहंकार कम नहीं हो रहा है. सवाल चुनाव नतीजों का नहीं है बल्कि नीयत का है. आज देश आपको नकार रही है, बावजूद इसके आप अपना अहंकार कम नहीं होने दे रहे हैं. उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुए बहस का जवाब देते हुए कही.
प्रधानमंत्री ने कहा कि आलोचना लोकतंत्र का आभूषण है, लेकिन अंधविरोध लोकतंत्र का अनादर है. हम लोकतंत्र के प्रतिबद्ध हैं. पिछले दो साल से देश कोरोना महामारी को झेल रहा है. इस दौरान कांग्रेस ने हद कर दी है. कोरोना के दौरान भारत ने विश्व में अपनी पहचान एक लीडर के तौर पर बनायी है.
कोरोना काल में कांग्रेस पार्टी ने देश को बदनाम करने की कोशिश की. आम लोगों को कोरोना से सावधान रहने को नहीं कहा, बल्कि दुष्प्रचार किया, जैसे यह देश उनका नहीं हो. योग का, फिट इंडिया मूवमेंट का मजाक बनाया. हमारी समझ चाहे जितनी हो समर्पण ज्यादा था और हमने देश के लिए सबकुछ समर्पित किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे-ऐसे बयान दे रहा है, ऐसी हरकतें कर रहा है, जैसे वह चाहता हो कि सत्ता में उनकी 100 साल तक वापसी नहीं होगी. मोदी का विरोध करने के लिए ये लोग देश की प्रतिष्ठा को भी दांव पर लगा देते हैं. मोदी ने कहा कि जब आपने मन बना लिया है तो मैंने भी तैयारी कर ली है.
कांग्रेस पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता आपको पहचान गयी है, कुछ लोग पहले पहचान गये थे, कुछ लोग अब पहचान रहे हैं और कुछ लोग आने वाले समय में पहचानने वाले हैं. अगर आप जमीन से जुड़े होते तो आपको गरीबों की दिक्कतें नजर आतीं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है.
आज जब हम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं तो यह सोचने का सही समय है कि आने वाले वर्षों में भारत किस तरह दुनिया में अग्रणी भूमिका निभा सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए एक शेर सुनाया जो इस प्रकार है- ‘वो जब दिन को रात कहें, तो तुरंत मान जाओ।
नहीं मानोगे तो वो दिन में नकाब ओढ़ लेंगे।
जरूरत हुई तो हकीकत को थोड़ा बहुत मरोड़ लेंगे,
वो मगरूर हैं खुद की समझ पर बेइंतहा, इन्हें आईना मत दिखाओ, वो आईने को भी तोड़ देंगे।”
नागालैंड के लोगों ने आखिरी बार 1998 में कांग्रेस के लिए वोट किया था, करीब 24 साल हो गये. ओडिशा ने 1995 के बाद कांग्रेस को वोट नहीं मिला. गोवा में 1994 के बाद कांग्रेस की सरकार नहीं बनी. यूपी, गुजरात, बिहार ने आखिरी बार 1985 में कांग्रेस के लिए वोट किया था, करीब 37 साल पहले. पिछली बार पश्चिम बंगाल के लोगों ने करीब 50 साल पहले 1972 में आपको पसंद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




