PM Modi US Visit: पीएम मोदी 12 और 13 फरवरी को करेंगे अमेरिका का दौरा, राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप से होगी पहली मुलाकात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Feb 2025 7:15 PM
PM Modi US-France Visit
PM Modi US Visit: भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा होगा. पीएम मोदी 12 से 13 फरवरी को अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे.
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी से अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि पीएम मोदी की यात्रा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को नई गति और दिशा देगी. उन्होंने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. अमेरिका की यात्रा से पहले पीएम मोदी 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे.
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी का पहला दौरा
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा होगा. पीएम मोदी 12 से 13 फरवरी को अमेरिका के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. बता दें, नये प्रशासन के आने के तीन हफ्ते के अंदर ही पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता मिला था. ट्रंप से मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते और अच्छे होंगे. इसके पहले ट्रंप के पहले कार्यकाल में पीएम मोदी ने 2017 और 2019 में अमेरिका का दौरा किया था.
पहले फ्रांस के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
अमेरिका जाने से पहले पीएम मोदी पहले फ्रांस की यात्रा पर जाने वाले हैं. पीएम मोदी 10 से 12 फरवरी के बीच फ्रांस का दौरा करेंगे. यहां पर पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे.पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा को लेकर मिस्री ने कहा कि वो इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर स्थल काडारचे का भी दौरा करेंगे. बता दें, इसमें भारत फ्रांस का साझेदार है.
अमेरिका ने किया 104 भारतीय को डिपोर्ट
पीएम मोदी का अमेरिका दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका ने बेड़ियों से जकड़ कर 104 अप्रवासियों को अमेरिका से भारत भेजा है. इस घटना को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं. वहीं, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शुक्रवार को यह भी बताया कि अमेरिका ने भारत को 487 संभावित भारतीय नागरिकों के बारे में सूचित किया है जिन्हें निष्कासन आदेश जारी किए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










