मध्य प्रदेश के झाबुआ में कुछ देर में पीएम मोदी करेंगे जनसभा को संबोधित
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Feb 2024 1:52 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में 7,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी नजर आए. कुछ देर के पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
-
सांसद समीर उरांव (अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ) ने पीएम मोदी को एक खास तरह का जैकेट पहनाया.
-
वनवासी राम का मोमेंटो पीएम मोदी को दिया गया.
-
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी को तीर-धनुष भेंट किया.
झाबुआ में सभा को संबोधित करते हुए समीर उरांव ने कहा कि यदि जनजातियों को किसी ने सम्मान दिया है तो वो मोदी सरकार ने दिया है. राष्ट्रपति के पद पर एक महिला आदिवासी बैठीं हैं, यह बीजेपी की सरकार में संभव हो पाया है. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि बीजेपी ने जनजाति समाज को सम्मान दिया. कांग्रेस के शासनकाल में ऐसा नहीं देखा गया था. हमें सम्मान मिल रहा है जिसके लिए मैं मोदी सरकार को धन्यवाद देता हूं.
मध्य प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की आहार अनुदान योजना के तहत लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को मासिक किस्त दिया. इस योजना के तहत विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक भोजन के लिए 1,500 रुपये प्रति माह सरकार उपलब्ध करवाती है. प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत 1.75 लाख ‘अधिकार अभिलेख’ (भूमि अधिकारों का रिकॉर्ड) भी वितरित किया गया. प्रधानमंत्री ने टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखी, जो प्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों के युवाओं को सुविधाएं प्रदान करने का काम करेगा. 170 करोड़ रुपये की लागत से विश्वविद्यालय को विकसित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










