MP में बोले पीएम मोदी- विपक्षी नेताओं ने भी माना, '2024 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार'

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 11 Feb 2024 4:49 PM

विज्ञापन

Jhabua: Prime Minister Narendra Modi addresses the 'Janjatiya Sammelan' in Jhabua, Madhya Pradesh, Sunday, Feb. 11, 2023. (PTI Photo) (PTI02_11_2024_000147A) *** Local Caption ***

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश में विधानसभा के नतीजों से आप पहले ही बता चुके हैं कि लोकसभा के लिए आपका मूड क्या रहने वाला है...इसलिए इस बार विपक्ष के बड़े-बड़े नेता पहले से ही कहने लगे हैं- 2024 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ का दौरा किया और राज्य के लिए 7,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के समय ही गांव, गरीब और किसान याद आते हैं.

विपक्ष ने भी माना, अबकी बार 400 पार : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश में विधानसभा के नतीजों से आप पहले ही बता चुके हैं कि लोकसभा के लिए आपका मूड क्या रहने वाला है…इसलिए इस बार विपक्ष के बड़े-बड़े नेता पहले से ही कहने लगे हैं- 2024 में 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार. प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘कमल’ चिह्न 370 से ज्यादा सीट जीतेगा.

पीएम मोदी ने आदिवासी समुदाय के लोगों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आदिवासी समुदाय के लोगों की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. कुछ ही महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस साल प्रधानमंत्री मोदी की मध्य प्रदेश की यह पहली यात्रा है. उन्होंने कहा, हमने वोट के लिए नहीं, बल्कि आदिवासियों के स्वास्थ्य को लेकर सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ अभियान शुरू किया है.

Also Read: मनमोहन सिंह फेयरवेल: नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम की जमकर की तारीफ, कहा- कभी छींटाकशी हो जाती है लेकिन..

लूट और फूट कांग्रेस का ऑक्सीजन है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार आदिवासियों के हितों के लिए काम कर रही है, जबकि विपक्षी कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के समय ही गांव, गरीब और किसान याद आते हैं. उन्होंने कहा, कांग्रेस को केवल चुनाव के समय ही गांव, गरीब और किसान याद आते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कांग्रेस जब सत्ता में रहती है तो लोगों को लूटने का काम करती है और जब सत्ता से बाहर होती है तो लोगों को लड़वाने का काम करती है. उन्होंने कहा, लूट और फूट कांग्रेस का ऑक्सीजन है.

Also Read: नरेंद्र मोदी ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को दिये राजनीति के टिप्स, सम्राट विजय ने दिया सुशासन का भरोसा

झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से भी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से भी जुड़ा है. झाबुआ और इस पूरे इलाके की गुजरात से केवल सीमा ही नहीं लगती बल्कि दोनों तरफ के लोगों के दिल भी मजबूती से जुड़े हुए हैं…गुजरात में रहते हुए मुझे यहां के जनजीवन से, यहां की परंपराओं से करीब से जुड़ने का अवसर मिला.

झाबुआ में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने नहीं, बल्कि आपका सेवक बनकर आया हूं : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं झाबुआ में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने नहीं, बल्कि आपका सेवक बनकर आया हूं. हमारी डबल इंजन सरकार मध्य प्रदेश में दोगुनी गति से काम कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने मतदाताओं से भाजपा को 370 लोकसभा सीट जीतने के लिए पिछले चुनाव की तुलना में प्रत्येक बूथ पर 370 अतिरिक्त वोट सुनिश्चित करने को कहा.

पीएम मोदी बोले- हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं है, हमारे लिए तो जनजातीय समाज हमारे देश का गौरव है. कांग्रेस ने इतने वर्षों में 100 ही एकलव्य स्कूल खोले थे, जबकि बीजेपी की सरकार ने अपने 10 साल में ही इससे चार गुना ज्यादा एकलव्य स्कूल खोल दिए हैं. एक भी आदिवासी बच्चा शिक्षा के अभाव में पीछे रह जाए, ये मोदी को मंजूर नहीं है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola