पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को दिया महाकुंभ का गंगाजल, गबार्ड ने भेंट की रुद्राक्ष की माला, देखें तस्वीर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Mar 2025 12:27 AM
PM Modi Meets Tulsi Gabbard
PM Modi Meets Tulsi Gabbard: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें एक खास तोहफा गिफ्ट किया.
PM Modi Meets Tulsi Gabbard: अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने गबार्ड को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि वह खुद और भारत के 1.4 अरब लोग इस साल के अंत में राष्ट्रपति का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं. मुलाकात के बाद मोदी ने कहा कि दोनों देश आतंकवाद से निपटने तथा समुद्री और साइबर सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में यह भी कहा गया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने पिछले महीने वाशिंगटन की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी सार्थक चर्चा को याद किया.
पीएम मोदी ने भेंट किया महाकुंभ का गंगाजल
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को प्रयागराज के महाकुंभ से लाया गया गंगाजल भेंट किया. महाकुंभ की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को बताया कि इस बार महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा मानव समागम बन गया है.

तुलसी गबार्ड ने भेंट की रुद्राक्ष की माला
मुलाकात के दौरान तुलसी गबार्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रुद्राक्ष की माला भेंट की. गबार्ड से मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा कि उन्हें तुलसी गबार्ड के भारत आगमन पर काफी खुशी हो रही है. पीएम मोदी ने कहा “तुलसी गबार्ड का भारत में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है. भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ. दोनों देश आतंकवाद से निपटने और समुद्री एवं साइबर सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान अमेरिका की यात्रा के दौरान तुलसी गबार्ड के साथ हुई बातचीत को भी याद किया और रक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, आतंकवाद रोधी उपायों और वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










