ePaper

PIB Fact Check : CTET 2020 की परीक्षा पांच नवंबर तक के लिए स्थगित

Updated at : 26 Oct 2020 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
PIB Fact Check : CTET 2020 की परीक्षा पांच नवंबर तक के लिए स्थगित

PIB Fact Check: CTET 2020 की परीक्षा को लेकर एक खबर वायरल है. जिसमें यह कहा जा रहा है कि सीटैट की परीक्षा पांच नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गयी है. लेकिन पीआई फैक्ट चेक में इस बात का खुलासा किया गया है कि यह वायरल खबर फेक है. सीबीएसई ने यह घोषणा की है कि परीक्षा की तिथि के बारे में CTET के वेबसाइट पर जानकारी दी जायेगी.

गौरतलब है कि पीआईबी लगातार इस तरह की फेक न्यूज की सच्चाई आम लोगों के सामने लेकर आता रहता है. कई ऐसी खबरें वायरल होती रहती हैं, जिनसे आम आदमी भ्रमित हो जाता है और खासकर परीक्षार्थियों को बहुत ही परेशानी होती है और कई लोग ऐसी फेक खबरों के कारण तनाव में भी आ जाते हैं.

Also Read: महबूबा मुफ्ती ने तिरंगे का अपमान किया, लेकिन धर्मनिरपेक्ष लॉबी चुप क्यों : रविशंकर प्रसाद

सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज से आम लोगों को बचाने के लिए ही पीआईबी ने फैक्ट चेक शुरू किया है, जिससे कई सरकारी योजनाओं और परीक्षाओं के बारे में आम लोगों को सच्चाई का पता चला है. कुछ दिनों पहले यूपीएससी की परीक्षा को लेकर एक फेक न्यूज वायरल था जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों की आयुसीमा 32 वर्ष से घटाकर 26 वर्ष कर दी गयी है. जबकि फैक्ट चेक में इस बात का खुलासा हुआ कि यह खबर गलत थी.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola