Snowfall In Srinagar: कश्मीर की धरती पर जन्नत का मंज़र, हसीं वादियों में महक रही केसर, हर तरफ बर्फ की सफेद चादर

Updated:
विज्ञापन

Srinagar: A snow covered park after heavy snowfall, in Srinagar, Sunday, Jan. 3, 2021. (PTI Photo/S. Irfan)(PTI01_03_2021_000098B)

Snowfall In Srinagar: कश्मीर घाटी में जारी बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है. दूसरी तरफ बर्फ की चादर से ढकी कश्मीर की वादियों को देखकर दिल में गुलजार की कोई नज़्म उमड़ने लगती है. श्रीनगर, गुलमर्ग समेत कई इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. कश्मीर घाटी में सोमवार को बर्फबारी से श्रीनगर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स पर असर पड़ा. देखिए ज़मीं के जन्नत की दिल छूने वाली तसवीरें.

विज्ञापन
undefined

Snowfall In Srinagar: श्रीनगर में जारी बर्फबारी से ठंड बढ़ती जा रही है. दूसरी तरफ बर्फ की चादर से ढकी कश्मीर की वादियों को देखकर दिल में मशहूर गीतकार गुलज़ार की नज़्म उमड़ने लगती है.

विज्ञापन
undefined

श्रीनगर, गुलमर्ग समेत कई इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. सोमवार को कश्मीर घाटी में बर्फबारी से श्रीनगर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स पर असर पड़ा. बर्फबारी से आम जिंदगी पर प्रभावित हुई है.

undefined

अभी कश्मीर घाटी चिल्लै-कलां की चपेट में है. यह 40 दिन का मौसम होता है, जब कश्मीर घाटी में सबसे ज्यादा सर्दी होती है. चिल्लै-कलां कश्मीर में 21 दिसंबर को शुरू हुआ है 31 जनवरी तक रहेगा.

undefined

बर्फबारी के कारण कश्मीर का मशहूर डल लेक भी खामोश दिख रहा है. डल लेक के किनारे शिकारे खड़े हैं. बीच-बीच में झील की सतह पर चप्पू से उठी तरंगें बोलने लगती हैं. मानो ठंड से बदन पर सिहरन हो.

undefined

जम्मू-कश्मीर डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने कई इला���ों में हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की है. इसके अलावा येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. पुंछ और किश्तवाड़ को खास अलर्ट दिया गया है.

undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कश्मीर में अगले 48 घंटे तक भारी बारिश और स्नो-फॉल की संभावना जताई है. रविवार को भी श्रीनगर में बर्फबारी हुई थी. इस कारण बिजली की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है.

undefined

बर्फबारी से घाटी की काली सड़कें सफेद चादर में तब्दील हो चुकी हैं. श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है. श्रीनगर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स के टेक-ऑफ और लैंडिंग पर भी काफी असर पड़ा है.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola