सांसदों के निलंबन पर विपक्ष का विरोध मार्च, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- पीएम मोदी संसद छोड़ हर जगह बोलते हैं

Updated:
विज्ञापन
सांसदों के निलंबन पर विपक्ष का विरोध मार्च, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- पीएम मोदी संसद छोड़ हर जगह बोलते हैं

कांग्रेस सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में जारी गतिरोध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी संसद छोड़ हर जगह बोलते हैं.

विज्ञापन

सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक मार्च किया. मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि सदन में कामकाज हो, राज्यसभा के सभापति एक मुद्दे को उठाने के दौरान संसद में जातिवाद की बात करने लगे. उन्होंने कहा कि संसद में सुरक्षा चूक मामले को हम उठा रहे थे. हम संविधान बचाने के लिए पूरी ताकत से लड़ेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम संसद छोड़कर हर जगह बोलते हैं. हम संसद में सुरक्षा में चूक का मामला उठाना चाहते थे कि यह क्यों हुआ, कैसे हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. खरगे ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही, सदन नहीं चलाना चाहती है. अगर यही है तो अकेले संसद चला लो. पीएम मोदी संसद में बात नहीं करते हैं. सरकार के रवैए पर कल देशव्यपी आंदोलन किया जाएगा.

Also Read: I-N-D-I-A गठबंधन में दरार! इन दो राज्यों में ‘आप’ और कांग्रेस आमने-सामने, नाराजगी का दौर जारी

पीएम मोदी और गृह मंत्री को सुरक्षा में चूक मामले पर सदन में बोलना चाहिए था

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री को सुरक्षा में चूक मामले पर सदन में बोलना चाहिए था. प्रधानमंत्री ने कहीं और बात की लेकिन वह लोकसभा, राज्यसभा में नहीं आए. उन्होंने कहा कि हम लोकसभा अध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति से बार-बार अनुरोध कर रहे हैं कि हमें सुरक्षा चूक मामले पर बोलने दिया जाए, सत्तारूढ़ दल के सांसद कार्यवाही में व्यवधान पैदा कर रहे हैं.

140 सदस्यों के निलंबन को लेकर विरोध मार्च

विपक्षी सांसदों ने दोनों सदनों से 140 सदस्यों के निलंबन पर विरोध जताते हुए गुरुवार को संसद भवन से एक मार्च निकाला जो विजय चौक पर संपन्न हुआ. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में विपक्षी सांसदों ने संसद भवन से विजय चौक तक पैदल मार्च किया. विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर हाथों में ले रखा था जिस पर लिखा था ‘लोकतंत्र बचाओ’….मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह संसद से जुड़े विषयों पर सदन के बाहर बोल रहे हैं जो विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola