ePaper

पाकिस्तान की मिसाइल उसकी ही बस्ती में गिरी, मची तबाही, दर्जनों घर क्षतिग्रस्त

Updated at : 24 Jan 2021 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान की मिसाइल उसकी ही बस्ती में गिरी, मची तबाही, दर्जनों घर क्षतिग्रस्त

चीन के दम पर कूद रहे पाकिस्तान की अधकचरी मिसाइल तकनीक का पोल खुल गयी है. पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-3 का गत बुधवार को परीक्षण किया.

विज्ञापन

चीन के दम पर कूद रहे पाकिस्तान की अधकचरी मिसाइल तकनीक का पोल खुल गयी है. पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-3 का गत बुधवार को परीक्षण किया. डेरा गाजी खान के राखी इलाके से दागी गयी यह मिसाइल डेरा बुग्ती के रिहायशी इलाके में आकर गिरी. इस घटना में दर्जनों घर तबाह हो गये और कई लोग घायल हो गये.

हालांकि, मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम था, बावजूद इसके नुकसान बहुत कम हुआ. इससे पाकिस्तान के मिसाइल की ताकत भी संदेह के घेरे में है. इधर, बलूचिस्तान रिपब्लिकन पार्टी के प्रवक्ता शेर मुहम्मद बुग्ती ने एक ट्वीट में कहा कि पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान को प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है. यह मिसाइल लोगों की मौजूदगी में दागी गयी. इसमें कई लोग घायल हो गये और दर्जनों घर तबाह हो गये.

Also Read: Kisan Andolan News: किसानों के साथ सरकार कोई वार्ता नहीं सिर्फ नाटक कर रही थी, किसान नेता राकेश टिकैत का गंभीर आरोप

मजे की बात यह है कि इस असफल परीक्षण को भी प्रधानमंत्री इमरान खान ने सफल बताया और इसकी सफलता के लिए विज्ञानियों को बधाई भी दी. हालांकि, सुरक्षा में एक चूक के चलते यह मिसाइल विवादों में आ गयी. बलूचिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता फजीला बलूच ने ट्वीट में कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान में अपने खतरनाक हथियारों का परीक्षण करता रहता है. उन्होंने शाहीन मिसाइल का परीक्षण किया, जो डेरा बुग्ती में आकर गिरी. फजीला ने इस ट्वीट के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिसके जरिये उन्होंने दावा किया कि ये लोग 1998 में पाकिस्तान के परमाणु मिसाइल परीक्षण के दौरान घायल

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola