बीजेपी पर ओवैसी का बड़ा हमला, मोहन भागवत पर भी साधा निशाना, कहा- चिंता करने की जरूरत नहीं

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Oct 2022 11:25 AM

विज्ञापन

मोहन भागवत के जनसंख्या वाले बयान पर ओवैसी ने कहा है कि देश में एक मुसलमानों की आबादी बढ़ नहीं रही. बल्कि घट रही है. ओवैसी ने कहा कि दो बच्चों के बीच सबसे ज्यादा अंतराल मुसलमान रख रहे हैं. वहीं उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा है.

विज्ञापन

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद ओवैसी ने कहा कि देश के जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार वहां ऐसा लगता है कि मुसलमान खुली जेल में रहते हैं. गौरतलब है कि बीते दिनों आरएसएस प्रमुख ने देश में आबादी को लेकर बयान दिया था.

गिर रही है मुसलमानों की आबादी: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के मौके पर जनसंख्या का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि जनसंख्या असंतुलन के मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. इस पर ओवैसी ने कहा कि, देश में मुसलमानों की आबादी बढ़ नहीं रही रही. बल्कि घट रही है. ओवैसी ने कहा कि दो बच्चों के बीच सबसे ज्यादा अंतराल मुसलमान रख रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सबसे ज्यादा निरोध का इस्तेमाल मुसलमान कर रहे हैं.

भागवत के बयान पर किया पलटवार: इसी कड़ी में ओवैसी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वो जनसंख्या को लेकर चिंता न करें. हैदराबाद में आयोजित एक जनसभा में ओवैसी ने कहा कि मोहन भागवत को आंकड़े सामने रखकर बात करनी चाहिए.

मोहन भागवत ने क्या कहा था: गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक बयान में कहा था कि देश में जनसंख्या संतुलन जरूरी है. उन्होंने देश में एक व्यापक जनसंख्या नीति की जरूरत पर जोर दिया है. भागवत ने कहा था कि धर्म आधारित जनसंख्या के कारण ही देश का विभाजन हुआ था. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola