Operation Sindoor: पाकिस्तान फैला रहा अफवाह, फेक न्यूज से बचने के लिए चेक करते रहे PIB Fact Check

Updated at : 08 May 2025 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
Operation Sindoor

Operation Sindoor

Operation Sindoor: यदि आप सोशल मीडिया पर कोई संदिग्ध जानकारी पाते हैं, तो उसे सीधे #PIBFactCheck को रिपोर्ट करें. सरकार ने इस उद्देश्य के लिए एक माध्यम उपलब्ध कराया है, जहां लोग आसानी से गलत खबरों की रिपोर्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको WhatsApp पर +91 8799711259 पर संदेश भेज सकते हैं,

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित प्रोपेगेंडा तेजी से फैल सकता है. खासकर भारतीय सशस्त्र बलों या वर्तमान घटनाओं से संबंधित किसी भी जानकारी के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करना बेहद महत्वपूर्ण है. इन दिनों सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारियों का फैलाव आम है  और इसे रोकने के लिए नागरिकों को सतर्क रहना चाहिए.

कई बार दुश्मन देशों की ओर से जानकारी को छुपाने या विकृत करने के उद्देश्य से झूठी और तथ्यहीन खबरें प्रसारित की जाती हैं. ऐसी खबरों से न केवल जनता का मनोबल गिरता है, बल्कि इससे राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता भी खतरे में पड़ सकती है. इसलिए, किसी भी संदेहास्पद जानकारी को सच मानने से पहले उसे जांचना आवश्यक है.

यदि आप सोशल मीडिया पर कोई संदिग्ध जानकारी पाते हैं, तो उसे सीधे #PIBFactCheck को रिपोर्ट करें. सरकार ने इस उद्देश्य के लिए एक माध्यम उपलब्ध कराया है, जहां लोग आसानी से गलत खबरों की रिपोर्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको WhatsApp पर +91 8799711259 पर संदेश भेज सकते हैं, या factcheck@pib.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं. सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के दौर में सही जानकारी का प्रचार करना हम सब की जिम्मेदारी है. इसलिए, सावधानी बरतें, सही जानकारी को साझा करें और प्रोपेगेंडा से बचें.

Also Read: पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल से हुए हमले, भारत किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार – रक्षा मंत्रालय

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola