Nipah Virus: बिना काम के यात्रा करने से बचें, निपाह वायरस को लेकर अलर्ट, जानें कैसे फैलता है संक्रमण
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Sep 2023 8:20 AM
Kozhikode: A patient being admitted to a Nipah isolation ward at the Medical College in Kozhikode, Thursday, Sept. 14, 2023. (PTI Photo)(PTI09_14_2023_000190B)
Nipah Virus: केरल के पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास ने कहा है कि राज्य का पर्यटन क्षेत्र निपाह के खतरे से प्रभावित नहीं होगा. केरल में कहीं भी यात्रा करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है. केरल में यात्रा करना बिल्कुल सुरक्षित है. जानें निपाह वायरस को लेकर सरकार की क्या है तैयारी
Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. इस बीच कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को आगाह किया है. केरल में निपाह के मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक सर्कूलर जारी किया है और लोगों को केरल के प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. इधर, राजस्थान सरकार ने निपाह वायरस को लेकर बृहस्पतिवार को परामर्श (एडवाइजरी) जारी किया जिसमें चिकित्सा अधिकारियों से इस तरह के किसी भी मामले को लेकर ‘सतर्क’ रहने को कहा गया है.यह परामर्श केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस के मामले सामने आने के मद्देनजर जारी किया गया है.
In view of Nipah cases in Kerala, Karnataka Govt issued a circular and has advised the general public to avoid unnecessary travel to affected areas of Kerala; intensify surveillance in the bordering districts to Kerala ( Kodagu, Dakshin Kannada, Chamrajanagara & Mysore) and at… pic.twitter.com/41whQrTgx2
— ANI (@ANI) September 15, 2023
इस बीच केरल के कोझिकोड जिले में निपाह के प्रकोप के मद्देनजर आईसीएमआर ने इससे निपटने के लिए राज्य के आग्रह पर ‘एंटीबॉडी’ उपलब्ध कराने का काम किया है. केरल को संदिग्ध संक्रमितों के नमूनों की जांच के लिए एक सचल प्रयोगशाला भी भेजी गई है.
क्या बताया आईसीएमआर ने
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर ने कोझिकोड में ‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी’ की आपूर्ति की. बताया जा रहा है कि वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए एंटीवायरल ही सरकार के पास उपलब्ध एकमात्र विकल्प है, हालांकि यह कितना उपयोगी है इसको लेकर अभी तक चिकित्सकीय रूप से जानकारी नहीं है. आईसीएमआर के पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने निपाह वायरस के संदिग्ध संक्रमितों की समय से जांच के लिए गुरुवार को अपनी सचल बीएसएल-3 (बायोसेफ्टी लेवल-3) प्रयोगशाला केरल के कोझिकोड भेजी.
चौथी बार केरल में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि
खबरों की मानें तो यह चौथी बार है जब केरल में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है. 2018 और 2021 में कोझिकोड में और 2019 में एर्नाकुलम में भी इस वायरस के संक्रमण के मामले सामने आये थे. एम102.4 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी, एक प्रायोगिक दवा है जिसे कोझिकोड में 2018 निपाह प्रकोप के दौरान संक्रमित लोगों के इलाज के लिए मंगवाया गया था. तब इसका उपयोग नहीं किया गया क्योंकि दवा की आपूर्ति होने तक निपाह वायरस का प्रकोप समाप्त हो चुका था.
जानें क्या है निपाह वायरस?
सेंटर फ़ॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की मानें तो निपाह वायरस के बारे में सबसे पहले 1998 में मलेशिया के कम्पंग सुंगाई निपाह से पता चला था. यहीं से इसका नाम निपाह वायरस पड़ा. उस वक्त कुछ सुअर के किसानों को मस्तिष्क में बुखार हुआ था. इसलिए इस गंभीर बीमारी के वाहक सुअर को बताया गया. सिंगापुर में भी इसके बारे में 1999 में पता चला था. ये सबसे पहले सुअर, चमगादड़ या अन्य जीवों को प्रभावित करता है. इसके बाद संपर्क में आने वाले मनुष्यों को भी चपेट में ये लेता है.
कैसे फैलता है निपाह वायरस?
निपाह वायरस की बात करें तो ये संक्रमित चमगादड़, संक्रमित सूअरों या अन्य NiV संक्रमित लोगों से सीधे संपर्क के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है जो एक गंभीर इंफेक्शेन की श्रेणी में आता है. यह इंफेक्शीन फ्रूट बैट्स या flying foxes के माध्यम से भी प्रसारित होता है जो हेंड्रा और नेपाह वायरस के प्राक्रतिक संग्रह के समुदाय हैं. ये वायरस चमगादड़ के मूत्र, मल, लार और प्रसव तरल पदार्थ में मौजूद होता है.
Also Read: Nipah virus: निपाह वायरस की चपेट में केरल, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई पांच, जिसमें दो की मौत
निपाह वायरस संक्रमण के लक्षण क्या होते हैं जानें
-निपाह वायरस संक्रमण के शुरूआती दौर में सांस लेने में समस्या होने लगती है. वहीं आधे मरीज़ों में न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें भी होती हैं.
– बुखार, सिरदर्द, मानसिक भ्रम, उल्टी और बेहोशी निपाह वायरस से संक्रमित को परेशान करती है.
– मनुष्यों में निपाह वायरस, encephalitis से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से मस्तिष्क में सूजन होने लगती है.
– संक्रमण के लक्षणों को सामने आने में आमतौर पर पांच से चौदह दिन लग सकते हैं.
– संक्रमण बढ़ जाने से मरीज कोमा में भी जा सकता है और इसके बाद इंसान की जान भी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










