Corona News: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,158 नए मामले, जानिए नया कोविड वैरिएंट ‘Arcturus' कितना है खतरनाक?
Published by : Abhishek Anand Updated At : 13 Apr 2023 10:19 AM
डेल्टा , ओमीक्रोन के बाद अब कोविड का एक नया वैरिएंट ‘Arcturus' लोगों में दहशत फैला रहा है . कई देशों में ये बच्चों में देखने को मिल रहा है जिसके लक्षण ओमीक्रोन से काफी अलग है. इस वैरिएंट में तेज बुखार, जुखाम, खुजली आंखों का लाल होना और जलन की समस्या होती है.
डेल्टा , ओमीक्रोन के बाद अब कोविड का एक नया वैरिएंट लोगों में दहशत फैला रहा है . कई देशों में ये बच्चों में देखने को मिल रहा है जिसके लक्षण ओमीक्रोन से काफी अलग है. कोविड के नए वैरिएंट का नाम Arcturus (XBB.1.16) है, जो यूएस सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में मिला है.
WHO ने इस नए वैरिएंट को मार्च के आखीर में मोनेटरिंग के लिए रखा था. विभाग का कहना था कि ये अभी तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है. WHO बताया कि XBB.1.16 वैरिएंट पर वर्ल्ड हेल्थ बॉडी को ध्यान देना चाहिए. डॉक्टर विपिन जो इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक कमेटी के पूर्व हेड हैं उनका कहना है कि इस वैरिएंट में तेज बुखार, जुखाम, खुजली आंखों का लाल होना और जलन की समस्या होती है.
आपको बताएं कि, एक बार फिर देश में तेजी से कोरोना फैल रहा है. बुधवार को देश में कोरोना के 10,158 नए मामले सामने आए, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 44,998 हो गई . सरकार लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दे रही है. वहीं दिल्ली में भी कोविड के मामले तेजी से बढ़ रही है.
बताया जा रहा है कि ये नया वैरिएंट दो सब वैरिएंट से मिलकर बना है. रिपोर्ट्स के अनुसार वैज्ञानिकों का कहना है कि ये नया वैरिएंट और वैरिएंट्स के मुकाबले 1.17 से 1.27 गुना तेजी से फैलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










