गायिका नेहा सिंह राठौर को सेक्स रैकेट से जोड़ने पर NCW सख्त, 15 दिन में मांगी एक्शन रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर. फोटो- X

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेहा सिंह राठौर को सेक्स रैकेट से जोड़ने वाली झूठी खबर के मामले में सूचना प्रसारण मंत्रालय से कार्रवाई की मांग की है. 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है.

विज्ञापन

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को कथित सेक्स रैकेट (देह व्यापार) गिरोह से जोड़ने वाली खबर पर सोमवार(19 अक्टूबर) राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने इस मामले में खुद संज्ञान लेते हुए संबंधित खबरों पर कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि एक समाचार चैनल ने राठौर के खिलाफ झूठी या अपमानजनक सामग्री प्रसारित कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. सार्वजनिक आलोचना के बाद चैनल ने कथित तौर पर अपनी रिपोर्ट को तथ्यात्मक रूप से गलत स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी.

विज्ञापन

महिला आयोग की पहल, मंत्रालय से कार्रवाई की मांग

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से कहा है कि वह मीडिया क्षेत्र के संबंधित नियमन करने वाले, प्रशासनिक और खुद नियम बनाने वाले निकायों के माध्यम से मामले में तत्काल और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करे. आयोग ने भारतीय प्रेस परिषद (PCI), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया निगरानी केंद्र (EMMC), न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) और डिजिटल पब्लिशर्स कंटेंट ग्रीवेंस काउंसिल (DPCGC) जैसे निकायों की भूमिका पर जोर दिया है.

15 दिन के भीतर मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

आयोग ने मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (ATR) 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत करने को कहा है. साथ ही, महिलाओं के खिलाफ बदनामी और डिजिटल माध्यमों से होने वाली प्रताड़ना को रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया है. आयोग का मानना है कि महिलाओं की प्रतिष्ठा और सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री के मामलों में संबंधित संस्थाओं को समयबद्ध तरीके से कदम उठाने चाहिए.

IT नियम 2021 के तहत कार्रवाई पर जोर

NCW ने सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया नियम) नियम, 2021 के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. आयोग ने स्पष्ट किया कि मीडिया की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है. खबरों के प्रकाशन और प्रसारण में तथ्यों की सटीकता, महिलाओं की गरिमा, निजता और प्रतिष्ठा का ध्यान रखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: दो लोगों की मौत के बाद CM आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola