Lok Sabha Election 2024: शरद पवार होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ? प्रफुल्ल पटेल ने कह दी बड़ी बात
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सर्वसम्मती के साथ एक बार फिर से शरद पवार को अध्यक्ष चुन लिया है. इसके ठीक एक दिन बाद उनके 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा होने लगी.
2024 लोकसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल का समय शेष है, लेकिन अभी से बीजेपी सहित सभी विपक्षी पार्टी अपने तैयारी में जुट गये हैं. भाजपा से अलग होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के लिए हाल ही में दिल्ली का दौरा किया. जिसके बाद खबर आयी कि नीतीश अगले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं. अब एनसीपी चीफ शरद पवार को लेकर खबर आ रही है.
क्या 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे शरद पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सर्वसम्मती के साथ एक बार फिर से शरद पवार को अध्यक्ष चुन लिया है. इसके ठीक एक दिन बाद उनके 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा होने लगी. जिस तरह से उन्होंने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में सभी विपक्षी दल को भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की ऐसी अटकलें लगायी जाने लगी है कि शरद पवार विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं. लेकिन एनसीपी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने इन अटकलों पर विराम लगाया और कहा, शरद पवार न तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे और न हैं. सम्मेलन के बाद पटेल ने कहा, शरद पवार न तो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे और न ही उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया है.
Also Read: Sharad Pawar: 81 साल के शरद पवार फिर बने NCP चीफ, 4 साल तक संभालेंगे पार्टी की कमान
नीतीश कुमार के नाम पर भी चर्चा
शरद पवार के अलावा प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है. हालांकि नीतीश कुमार ने पहले ही इससे इनकार कर दिया था. यह चर्चा तक शुरू हुई, जब उन्होंने दिल्ली का दौरा किया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बिहार की यात्रा की. केसीआर ने बिहार दौरा के दौरान नीतीश कुमार और अन्य विपक्षी नेताओं को भाजपा के खिलाफ एक साथ आने की अपील की थी.
नीतीश कुमार के अलावे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए इन नामों पर भी चर्चा
नीतीश कुमार के अलावा 2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों में केसीआर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के नामों की चर्चा हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










