ePaper

बॉलीवुड ड्रग्स मामला : NCB ने टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को किया गिरफ्तार, गिरोह का भी हुआ खुलासा

Updated at : 25 Oct 2020 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड ड्रग्स मामला : NCB ने टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान को किया गिरफ्तार, गिरोह का भी हुआ खुलासा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच सीबीआई के साथ - साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी भी ड्रग्स से जुड़ ऐेंगल में इसकी जांच कर रही है. एनसीबी ने टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान को गिरफ्तार किया है. एनसीबी ने एक गिरोह का भी पता लगाया है.

विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच सीबीआई के साथ – साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी भी कर रहा है. ड्रग्स से जुड़ ऐंगल एनसीबी कई जगहों पर छापेमारी कर रहा है. इसी क्रम में एनसीबी ने टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान को गिरफ्तार किया है. एनसीबी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापमेरी की और ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया.

एनसीबी लगातार मुंबई में एक्टिव ड्रग्स रैकेट का पता लगाने की कोशिश कर रही है. मुंबई में एक ड्रग्स रैकेट का पता चला, इसकी घेराबंदी के लिए पूरी प्लानिंग के साथ एनसीबी के अधिकारी सादे कपड़ों में उतरे.

सादे कपड़ों में यह पता नहीं चला की एनसीबी की टीम है, आसानी से इस ऑपरेशन को पूरा कर लिया गया. एनसीबी ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और इस मामले से जुड़े लोगों की तलाश जारी है.

एनसीबी की टीम इस गिरोह के पीछे थी लेकिन इसमें एक टीवी एक्ट्रेस भी पकड़ी गयी. सूत्रों की मानें तो उसे रंगे हाथों पकड़ा गया. अभिनेत्री एक ड्रग्स पेडलर से ड्रग्स ले रही थी. टीवी अभिनेत्री प्रीतिका चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट के सामने पेश किया जायेगा. अभिनेत्री पर नया मामला दर्ज किया गया है.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे ड्रग्स का ऐंगल भी है. एनसीबी इस मामले में ड्रग्स औऱ बॉलीवुड के कनेक्शन की जांच कर रही है. इस मामले में कई अभिनेता और अभिनेत्रियों से भी पूछताछ की जा रही है. हाल में ही श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण , सारा अली खान समेत बॉलीवुड से जुड़े कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola