ईडी की अर्जी पर अरविंद केजरीवाल को तगड़ा झटका, 17 फरवरी को कोर्ट के सामने होना होगा हाजिर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Feb 2024 5:02 PM

विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जारी समन का पालन नहीं करने पर ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था. मालूम हो ईडी ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को पांच बार समन जारी किया है.

विज्ञापन

दिल्ली शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की शिकायत पर संज्ञान लिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी, 2024 के लिए समन जारी किया है. इधर इस मामले में आम आदमी पार्टी का बयान भी आया है. आप ने कहा, कोर्ट के आदेश का फिलहाल अध्ययन कर रहे हैं.

समन का पालन नहीं करने पर ईडी ने खटखटाया था कोर्ट का दरवाजा

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा जारी समन का पालन नहीं करने पर ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था. मालूम हो ईडी ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को पांच बार समन जारी किया है, लेकिन आप के संयोजक पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए.


Also Read: Money Laundering Case: PA के घर पर ईडी की छापेमारी से बौखलाए अरविंद केजरीवाल, बताया गुंडागर्दी

केजरीवाल के समन पर आया AAP का जवाब

अदालत द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब किए जाने पर आम आदमी पार्टी ने कहा, फिलहाल कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर रहे हैं, जरूरी कदम उठाएंगे.

तलाशी लेने के बजाए केजरीवाल के पीए के घर में बैठे रहे ईडी के अधिकारी: आतिशी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार के आवास पर छापा मारने पहुंचे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी तलाशी लेने के बजाए उनके घर के ‘लिविंग रूम’ में बैठे रहे. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बुधवार को यह दावा किया. उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने किसी कमरे की तलाशी नहीं ली और न ही कोई दस्तावेज खंगाला.

ईडी ने बुधवार को दिल्ली में 10 से 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी

गौरतलब है कि दिल्ली में ईडी ने मंगलवार को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपनी जांच के हिस्से के रूप में 10 से 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ईडी आप और कुछ अधिकारियों पर एक डीजेबी ठेकेदार से 21 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोपों के मामले की जांच कर रही है. बिभव कुमार के अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) के कोषाध्यक्ष एन डी गुप्ता के कार्यालय, पूर्व डीजेबी सदस्य शलभ कुमार, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) पंकज मंगल और आप से जुड़े कुछ अन्य लोगों के आवास पर एजेंसी के अधिकारियों ने छापेमारी की थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola