Mira Road Murder: मुंबई हत्याकांड में बड़ी बात आयी सामने, आरोपी मनोज साने ने कहा- सरस्वती वैद्य ने पहले ही..

Mira Road Murder Case: 56 साल के एक मनोज साने नाम के व्यक्ति ने अपनी 32 वर्षीया लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की नृशंस हत्या कर 100 से ज्यादा टुकड़े कर दिये. जानें मामले में क्या है अपडेट
Mira Road Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस को अभी देश भूल भी नहीं पाया था कि मुंबई में ऐसी ही एक और जघन्य वारदात सामने आयी है. हालांकि अब जो हत्याकांड को लेकर खबर आ रही है उसके अनुसार मुंबई के सरस्वती वैद्य हत्याकांड के आरोपी ने दावा किया है कि उसने महिला की हत्या नहीं की, बल्कि महिला ने पहले ही खुदकुशी कर ली थी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे डर था कि इसके लिए उसे ही जिम्मेदार ठहरा दिया जाएगा. इस वजह से उसने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची.
वसई-विरार पुलिस ने जो इस हत्याकांड को लेकर जानकारी दी है उसके अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी(मनोज साने) ने पुलिस को बताया कि सरस्वती वैद्य ने 3 जून को आत्महत्या कर ली थी. वह डर गया था कि उस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया जाएगा, इसलिए उसने उसके शरीर को ठिकाने लगाने का फैसला किया. उसने पुलिस को बताया कि उसने उसके शरीर के टुकड़े किये और बदबू से बचने के लिए उन्हें प्रेशर कुकर में उबाला. उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसने उसके बाद अपना जीवन समाप्त करने का फैसला किया था और उसे इसका कोई पछतावा नहीं है.
पूछताछ के दौरान आरोपी(मनोज साने) ने पुलिस को बताया कि सरस्वती वैद्य ने 3 जून को आत्महत्या कर ली थी। वह डर गया था कि उस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया जाएगा, इसलिए उसने उसके शरीर को ठिकाने लगाने का फैसला किया। उसने पुलिस को बताया कि उसने उसके शरीर के टुकड़े किए और बदबू से बचने के लिए…
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2023
आपको बता दें कि गुरुवार को खबर आयी कि 56 साल के एक मनोज साने नाम के व्यक्ति ने अपनी 32 वर्षीया लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की नृशंस हत्या कर 100 से ज्यादा टुकड़े कर दिये. मनोज ने सरस्वती की हत्या के बाद शव को मिक्सर में पीस कर कूकर में उबाला और कुत्तों को खिला दिया. पुलिस ने आरोपी मनोज को 16 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस को आरोपी के घर के अंदर से खून से भरी हुई बाल्टियां मिली हैं, जिनमें मृतका के शरीर के कई टुकड़े पड़े हुए थे.
हॉल में तीन चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) पड़े हुए थे और बेडरूम में काले रंग की ढेर सारी पॉलीथीन फैली हुई थीं. मृतक महिला सरस्वती के बाल बेडरूम में रखे मिले हैं. पुलिस का कहना है कि घर में इतनी बदूब थी कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था. घर में एयर फ्रेशनर भी मिले हैं. पूछताछ में सामने आया है कि मनोज साने लिव इन पार्टनर सरस्वती के शव के टुकड़ों में बांटने के बाद उनको प्रेशर कूकर में उबाला करता था. फिर इन टुकड़ों को आवारा कुत्तों को खिला दिया करता था.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










