मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सर्वर 40 से 50 मिनट तक रहा डाउन, उड़ानें प्रभावित, यात्रियों को भारी परेशानी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Dec 2022 7:00 PM
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सर्वर करीब 40 से 50 मिनट तक के लिए डाउन रहा. इस दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बताया गया, सर्वर डाउन होने की वजह से काफी भीड़ बढ़ गयी.
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब लंबे समय के लिए वहां का सर्वर डाउन हो गया. हालांकि कुछ देर बाद उसे बहाल कर लिया गया है.
40 से 50 मिनट तक डाउन रहा मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सर्वर
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सर्वर करीब 40 से 50 मिनट तक के लिए डाउन रहा. इस दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से बताया गया, सर्वर डाउन होने की वजह से काफी भीड़ बढ़ गयी. हालांकि इस दौरान भीड़ को अच्छी तरह से कंट्रोल कर लिया गया. कोई भी अराजकता जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई. प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए मैनुअल पास जारी कर दिया गया था.
Also Read: एम्स-दिल्ली का सर्वर छठे दिन भी डाउन, हैकर्स ने क्रिप्टोकरेंसी में मांगे 200 करोड़ रुपये
Due to the server down at Mumbai International Airport, the crowd is slightly more than normal. The crowd is being managed well and there is no chaos as manual passes are being issued: CISF at Mumbai International Airport
— ANI (@ANI) December 1, 2022
यात्रियों को करना पड़ा घंटों इंतजार
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कुछ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीआईजी श्रीकांत किशोर ने बताया, सर्वर डाउन होने की वजह से सभी काउंटरों में यात्रियों की लंबी कतार लग गयी थी.
सर्वर डाउन होने की वजह आयी सामने
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में सर्वर डाउन होने की वजह सामने आ गयी है. बताया जा रहा है कि ऑप्टिक फाइबर केबल में खराबी आ जाने की वजह से सर्वर डाउन हुआ.
सर्वर डाउन होने की वजह से एयरलाइंस भी हुए प्रभावित
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में सर्वर डाउन होने की वजह से एयरलाइंस भी प्रभावित हुए. विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया, सभी एयरलाइंस प्रभावित हुए हैं. इधर सर्वर डाउन होने से परेशान यात्रियों ने ट्वीट कर ताजा स्थिति के बारे में जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










