आफताब ने श्रद्धा के कर दिये 35 टुकड़े, हर रात फेंकता था अंग, जानिए पूरी कहानी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 15 Nov 2022 6:40 AM

विज्ञापन

Mehrauli Murder Case: सूत्रों के हवाले से जो मीडिया में खबर चज रही है उसके अनुसार, 18 मई को झगड़े के बाद आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया था. फिर उसने अपनी पार्टनर के शरीर के 35 टुकड़े कर दिये.

विज्ञापन

Mehrauli Murder Case : देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. एक शख्स ने लिव-इन में रह रही अपनी महिला साथी की हत्या करके 35 टुकड़ों में काट दिया और उसे वह दिल्ली के विभिन्न इलाकों में फेंकता गया. बताया जा रहा है कि शरीर के टुकड़ों को 18 दिनों तक अलग अलग इलाकों में शख्स ने फेंकने का काम किया. खबर जब सामने आयी तो लोगों के रौंगटे खड़े हो गये.

लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया

सूत्रों के हवाले से जो मीडिया में खबर चल रही है उसके अनुसार, 18 मई को झगड़े के बाद आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का गला घोंट दिया था. फिर उसने अपनी पार्टनर के शरीर के 35 टुकड़े कर दिये और उन्हें रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा. अगले 18 दिनों में, उसने दिल्ली के आसपास विभिन्न स्थानों में शरीर के टुकड़ों को फेंका.

दोनों के बीच मुंबई में हुई दोस्ती

26 वर्षीय श्रद्धा मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थीं, जहां उनकी मुलाकात पूनावाला से हुई और दोनों के बीच दोस्ती बढ़ती चली गयी. इसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और साथ रहने का फैसला किया. जब श्रद्धा के परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी, तो यह कपल भाग गया. मुंबई छोड़ने के बाद इस कपल ने दिल्ली में अपना बसेरा बनाया. कपल महरौली में एक फ्लैट में रहने लगे.

श्रद्धा ने अपने परिवार के फोन कॉल को किया इग्नोर

इसके बाद, श्रद्धा अपने परिवार के फोन कॉल को इग्नोर करने लगी. 8 नवंबर को उसके पिता विकास मदान दिल्ली पहुंचे और अपनी बेटी से मिलना चाहा. जब वह फ्लैट पर पहुंचे तो उसमें ताला लटका देख उन्हें निराशा हुई. इसके बाद उनके द्वारा महरौली पुलिस से संपर्क किया गया और अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी गयी.

क्यों की गयी हत्या

पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर शनिवार को पूनावाला को गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों ने जो जानकारी दी उसके अनुसार पूछताछ के दौरान शख्स ने खुलासा किया कि दोनों के बीच अक्सर लड़ाई होती थी क्योंकि श्रद्धा उससे शादी करने का दबाव बना रही थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola