ePaper

महाराष्ट्र : संजय राउत को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल

Updated at : 01 Apr 2023 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र : संजय राउत को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल

पुलिस ने कहा कि संजय राउत ने इस संबंध मे लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है. मामले के बारे में शिकायत करते हुए पुलिस ने कहा कि संजय राउत को यह कहते हुए जाने से मारने की धमकी मिली कि वह सिद्धू मूसेवाला के भाग्य से मिलेंगे.

विज्ञापन

मुंबई : उद्धव ठाकरे गुट के नेता और सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति को पुणे में हिरासत में लिया गया है. मुंबई पुलिस ने शनिवार को कहा कि पुलिस हिरासत में लिये गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है.

लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल

पुलिस ने कहा कि सांसद को धमकी देने वाला व्यक्ति लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल कर रहा था और गैंगस्टर के साथ उसके संबंध की जांच की जाएगी. पुलिस ने कहा कि आरोपी व्यक्ति जिसे पुणे में संजय राउत को धमकी भरे संदेश के संबंध में हिरासत में लिया गया था, उसने लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल किया था. मुंबई पुलिस ने कहा कि अभिनेता सलमान खान को धमकी भरे संदेश के संबंध में भी उससे पूछताछ की जाएगी. आरोपी के बिश्नोई गिरोह से संबंध की भी जांच की जाएगी.

दिल्ली में एके-47 से उड़ाने की धमकी

इससे पहले पुलिस ने कहा कि संजय राउत ने इस संबंध मे लिखित शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच की जा रही है. मामले के बारे में शिकायत करते हुए पुलिस ने कहा कि संजय राउत को यह कहते हुए जाने से मारने की धमकी मिली कि वह सिद्धू मूसेवाला के भाग्य से मिलेंगे. उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी मिली थी. संदेश में कहा गया था कि अगर आप दिल्ली में मिले, तो आपके एके-47 से उड़ा दिया जाएगा. उन्होंने पुलिस को इस मामले में एक पत्र लिखा था.

सलमान खान को भी मिली थी धमकी

इसके साथ ही, पुलिस उस नंबर के बारे में भी पता लगा रही है, जिससे जान से मारने की धमकी दी गई. इससे पहले, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक धमकी मिली थी, जिसमें कहा गया था कि वह उन्हें भी सिद्धू मूसेवाला की तरह मार दिया जाएगा.

जोधपुर का धाकड़ राम गिरफ्तार

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सांसद संजय राउत को जान से धमकी देने के मामले में राजस्थान के जोधपुर जिले के लूणी निवासी धाकड़ राम को गिरफ्तार मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, बांद्रा थाने में ईमेल के जरिए सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस की टीम और लूणी पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जोधपुर जिले के लूणी निवासी धाकड़ राम को गिरफ्तार किया है.

Also Read: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सांसद संजय राउत को दी धमकी, कहा- पंजाबी सिंगर सिद्धू जैसा होगा अंजाम

सलमान खान को वाई प्लस की सुरक्षा

पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और रोहित गर्ग को अभिनेता सलमान खान के कार्यालय में कथित तौर पर धमकी भरे ईमेल के लिए गिरफ्तार किया गया था. बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506(2)] 120 (B) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अभिनेता सलमान खान को मुंबई पुलिस की ओर वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है, क्योंकि उनकी जान को खतरा है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola