Maharashtra Bypoll Result: महाराष्ट्र में बढ़ी भाजपा की टेंशन! उपचुनाव में आखिर क्यों हार गयी BJP
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Mar 2023 1:12 PM
Maharashtra by Poll Result: शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ नीति की वजह से कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पराजित हुई है. महाराष्ट्र के पुणे शहर की यह सीट भाजपा का गढ़ थी, लेकिन वह इस पर अपना कब्जा बरकरार रखने में विफल रही.
Maharashtra by Poll Result: महाराष्ट्र की राजनीति में आखिर क्या चल रहा है ये किसी की समझ ने नहीं आ रहा…दरअसल, उपचुनाव के नतीजे ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है. पिछले साल कोल्हापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा हरा गयी. इसके बाद नागपुर में शिक्षक एमएलसी सीट पर निराशा हाथ लगी. अब पुणे की कसबा पेठ सीट पर भाजपा उम्मीदवार की हार हुई है. इस हार से भाजपा की चिंता बढ़ गयी है. भाजपा के लिए यह इसलिए भी टेंशन देने वाली है क्योंकि बीते तीन दशकों से वह लगातार यहां से जीत दर्ज करती नजर आयी थी.
उपचुनाव में हार के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कसबा पेठ की हार पर आत्मचिंतन करने की बात कही है. हालांकि भाजपा ने पुणे की ही चिंचवाड़ सीट पर कब्जा बरकरार रखा है. फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर अपनी राजनीतिक क्षमता की वजह से इस सीट से उपचुनाव जीते हैं. कांग्रेस प्रत्याशी धंगेकर ने (प्रचार के दौरान)अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी की तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं किया. उन्हें (मतदाताओं की) स्वाभाविक सहानुभूति थी और यह हमारे (चुनाव पूर्व) सर्वेक्षण में भी झलकता है.
यहां चर्चा कर दें कि इस सीट पर भाजपा के हेमंत रासाने को कांग्रेस के उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर के मुकाबले 10 हजार वोटों से हार झेलनी पड़ी. यह हार भाजपा को ऐसे वक्त में मिली, जब भाजपा और उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने पूरा जोर क्षेत्र में लगाया था. कसबा पेठ में एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने भी कई रैलियों को संबोधित किया था. यही नहीं चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन और रविंद्र चव्हाण जैसे सीनियर नेता भी क्षेत्र में नजर आये थे.
भाजपा सूत्रों के हवाले से जो खबर चल रही है उसके अनुसार हार के कुछ कारण है जिसे पार्टी ने इग्नोर किया. यदि भाजपा सजग रहती तो उपचुनाव में उसे हार का मुंह नहीं देखना पड़ता. दरअसल, कसबा पेठ में ब्राह्मणों की अच्छी खासी आबादी रही है और यहां से मुक्ता तिलक विधायक थीं. मुक्ता तिलक के निधन के बाद चुनाव हुआ. मुक्ता तिलक की बात करें तो वह ब्राह्मण होने के साथ लोकमान्य तिलक जैसी हस्ती के परिवार से संबंध रखतीं थीं. उनके निधन के बाद परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने की मांग उठी थी, जिसे भाजपा ने इग्नोर कर दिया.
Also Read: त्रिपुरा में महिला सीएम बनाने पर बीजेपी कर रही विचार! जानिए कहां जाएंगे ‘माणिक साहा’?
भाजपा उपचुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे के इर्द-गिर्द रही जो हार की एक बड़ी वजह बतायी जा रही है. खबरों की मानें तो एक उपचुनाव में इस तरह राष्ट्रीय मुद्दे उठाना क्षेत्र के लोगों को रास नहीं आया. स्थानीय मसलों पर यदि वह चुनाव लड़ती तो चुनाव का परिणाम उलट हो सकता था. यही नहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के वोटों का बंटवारा ना होना भी हार का कारण बना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










