मध्य प्रदेश चुनाव: किसे इस बार चुनाव में टिकट देगी कांग्रेस ? जानें मुरैना की रैली में क्या बोले कमलनाथ

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Aug 2023 3:44 PM

विज्ञापन

इस बार मध्य प्रदेश की जनता ने बीजेपी सरकार को विदा करने का मन बना लिया है. जनता कांग्रेस पर भरोसा जता रही है. इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. जानें मुरैना की रैली में क्या बोले कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

विज्ञापन
undefined

इस साल मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव की तारीख के ऐलान के पहले कांग्रेस नेता जनता के बीच जा रहे हैं. इस क्रम में मुरैना में एक रैली को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश ‘घोटाला प्रदेश’, ‘भ्रष्टाचार प्रदेश’ बन गया है… और अगर आप (जनता) भ्रष्टाचार के शिकार नहीं हैं तो आप भ्रष्टाचार के गवाह हैं.

undefined

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ मुरैना पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया. उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया और बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को जन सौदा यात्रा बताया. कांग्रेस नेता ने मुरैना को उपेक्षित जिला बताते हुए कहा है कि मुरैना में सिर्फ खेती, फौज और मजदूरी ही रह गयी है.

undefined

टिकट को लेकर भी मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों को ही पार्टी की ओर से टिकट दिया जाएगा. अपने संबोधन में कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को सौदेबाज मुख्यमंत्री तक कह दिया. इसके अलावा कमलनाथ ने मध्य प्रदेश को महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार में नंबर वन बताया है.

undefined

कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार होने की वजह से बाहर के निवेशक मध्य प्रदेश में उद्योग लगाने नहीं पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश की जनता ने बीजेपी सरकार को विदा करने का मन बना लिया है. जनता कांग्रेस पर भरोसा जता रही है. इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.

undefined

आपको बता दें कि सत्तारूढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है. चुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने राज्य की कुल 230 में से 150 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. 2018 के चुनावों में भगवा पार्टी ने 109 सीटें जीती थीं, जो 116 के साधारण बहुमत से कम थीं. इस साल कांग्रेस ने सरकार बनायी थी लेकिन मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बगावत कर दी जिसके बाद कमलनाथ की सरकार गिर गयी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola