Farmers Protest: MSP पर बन गई बात, कुरुक्षेत्र में किसानों का प्रदर्शन खत्म, राकेश टिकैत ने दे दी बड़ी चेतावनी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Jun 2023 10:02 PM

विज्ञापन

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, आंदोलन समाप्त हुआ है आज रास्ते खोल दिए जाएंगे. हम इसलिए विरोध कर रहे थे कि हमारी फसल MSP पर खरीदी जाए. हम आगे भी MSP पर लड़ाई पूरे देश में करेंगे. भारत सरकार की MSP को लेकर जो दर है वह देना होगा.

विज्ञापन

Farmers Protest: कुरुक्षेत्र में किसानों का प्रदर्शन दूसरे दिन समाप्त हो गया है. हरियाण सरकार के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर बात बन गयी है. आंदोलन समाप्त करने की घोषणा किसान नेता राकेश टिकैत ने की. गौरतलब है कि सूरजमुखी के बीज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग को लेकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिपली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसान लगातार दो दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे. किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था.

MSP पर लड़ाई पूरे देश में करेंगे : टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, आंदोलन समाप्त हुआ है आज रास्ते खोल दिए जाएंगे. हम इसलिए विरोध कर रहे थे कि हमारी फसल MSP पर खरीदी जाए. हम आगे भी MSP पर लड़ाई पूरे देश में करेंगे. भारत सरकार की MSP को लेकर जो दर है वह देना होगा. उन्होंने कहा, यह लड़ाई देश के प्रधानमंत्री बनाम राज्य के मुख्यमंत्री के बीच की है. जो रेट प्रधानमंत्री ने तय किया है, उसे राज्यों को भी देना होगा.

कुरुक्षेत्र DC शांतनु शर्मा ने किसानों के सामने सरकार की बात रखी

कुरुक्षेत्र DC शांतनु शर्मा ने किसानों के सामने सरकार की बात रखी. उन्होंने कहा, हरियाणा सरकार हमेशा किसानों के समर्थन में खड़ी रही है. उन्होंने कहा, सूरजमुखी की फसल के लिए मुख्यमंत्री ने MSP बढ़ाने पर सहमति जताई है.

हमारी मांग को सरकार ने मान लिया : किसान नेता

सूरजमुखी के बीज के लिए न्यूनतम समर्थन मुल्य की मांग पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता में किसान नेता करम सिंह मथाना व अन्य किसान नेताओं ने कहा, हमने एक हफ्ते तक संघर्ष किया है और आज आप सबके सहयोग से हमारी मांग को सरकार ने मान लिया है.

दो दिन से कुरुक्षेत्र में जमे थे किसान, क्या थी मांग

गौरतलब है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिपली में राष्ट्रीय राजमार्ग में पिछले दो दिनों से किसान जमे हुए थे. धरना स्थल पर मौजूद किसान नेताओं और जिला प्रशासन के बीच कई दौर की वार्ता हुई. लेकिन नतीजा नहीं निकला था. दरअसल किसान सूरजमुखी के बीज पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की मांग कर रहे थे. इसके साथ ही किसान 9 किसान नेताओं को रिहा करने की भी मांग भी कर कर रहे थे जिन्हें शाहाबाद में हाल में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था. गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को 36,414 एकड़ में उगाई गई सूरजमुखी फसल के लिए 8,528 किसानों को अंतरिम मुआवजे के रूप में 29.13 करोड़ रुपये जारी किए थे. किसान मांग कर रहे हैं कि राज्य सरकार सूरजमुखी को 6,400 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola