30 किलो घी, 50 मीटर सूती बाती और 5 किलो कपूर से जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

मदुरै में थिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी के ऊपर दीपथून पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाते हुए श्रद्धालु, फोटो-एएनआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Karthigai Deepam: तमिलनाडु के मदुरै में लंबे कानूनी विवाद के बाद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया. इसके लिए 30 किलो घी, 50 मीटर सूती बाती और पांच किलो कपूर का इस्तेमाल हुआ. सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पूर्व न्यायाधीशों की निगरानी में संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भावुक नजर आए और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की.

विज्ञापन

Karthigai Deepam: तमिलनाडु के मदुरै में तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर शनिवार शाम आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पहाड़ी पर स्थित दीपथून (दीप स्तंभ) पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम प्रज्वलित किया गया. इस विशाल दीपक को जलाने के लिए 30 किलोग्राम घी, 50 मीटर लंबी सूती बाती और पांच किलोग्राम कपूर का इस्तेमाल किया गया. भगवान मुरुगन के जयकारों के बीच जैसे ही दीपम प्रज्वलित हुआ, वहां मौजूद कई श्रद्धालु भावुक हो गए. लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया. लंबे कानूनी विवाद के बाद दीप स्तंभ पर दीपक जलाया गया.

विज्ञापन

30 किलो घी, 50 मीटर बाती और पांच किलो कपूर से प्रज्वलित हुआ दीपम

कार्तिगई दीपम प्रज्वलित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. दीप स्तंभ पर एक बड़ा पात्र रखा गया था. शाम पांच बजे संक्षिप्त आरती के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पूर्व न्यायाधीशों की मौजूदगी में दीपक जलाया गया. इस दौरान भगवान मुरुगन की जय के उद्घोष ‘वेत्रीवेल मुरुगनुक्कु अरोहरा’ से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. इस धार्मिक अनुष्ठान का साक्षी बनने के लिए पहाड़ी की तलहटी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त दो पूर्व न्यायाधीशों की निगरानी में हुआ अनुष्ठान

दीपम प्रज्वलित करने की पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट द्वारा संयुक्त रिसीवर नियुक्त किए गए सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस एस वैद्यनाथन और जस्टिस वी पार्थिबन की निगरानी में संपन्न हुई. दोनों पूर्व न्यायाधीश दीप स्तंभ के पास मचान के सहारे बनाए गए मंच पर मौजूद थे. लंबे समय से जारी कानूनी विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान पूरा किया गया.

सुरक्षा में तैनात रहे CRPF के 400 जवान

समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. सीआरपीएफ के महानिरीक्षक विक्रम ने बताया कि करीब 400 सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था. स्थानीय पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया. उनके मुताबिक, कुल मिलाकर करीब 600 से 700 सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या सामने नहीं आई.

दीपम जलते ही भावुक हुए श्रद्धालु, आतिशबाजी कर मनाई खुशी

दीप स्तंभ पर जलती लौ को देखते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई. कई लोग भावुक नजर आए, जबकि अन्य ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. मदुरै के अलावा अन्य स्थानों पर भी उत्सव का माहौल देखने को मिला. तमिलनाडु बीजेपी के प्रदेश सचिव विनोज पी सेल्वम ने पुरसैवक्कम में तिरुप्परनकुंद्रम के दीपथून की तर्ज पर बनाए गए दीप स्तंभ पर दीपक जलाया.

Also Read: Video: तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola