भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-एस श्रीहरिकोटा से लॉन्च, जानिए क्या है खासियत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Nov 2022 1:21 PM
स्वदेशी रॉकेट विक्रम-एस को आज सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया. अपने साथ विक्रम एस प्रारंभ नाम का दो घरेलू और तीन विदेशी पेलोड को ले जाएगा.
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत आज एक बड़ी छलांग लगा चुका है. आज यानी शुक्रवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) श्रीहरिकोटा स्पेस स्टेशन से देश का पहला निजी तौर पर विकसित रॉकेट विक्रम-एस को लॉन्च किया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए लिए आज से नया युग की शुरुआत हो गई.
15 नवंबर को टल गया था प्रक्षेपण: गौरतलब है कि विक्रम एस रॉकेट का प्रक्षेपण 15 नवंबर को ही होना था. लेकिन खराब मौसम के कारण विक्रम-एस का प्रक्षेपण को तीन के लिए टाल दिया गया था. आज विक्रम एस रॉकेट तय समय पर अपनी उड़ान भरेगा. रॉकेट विक्रम-एस को आज दिन के साढ़े 11 बजे प्रक्षेपित किया गया.
अपने साथ तीन पेलोड ले जाएगा विक्रम-एस रॉकेट: स्वदेशी रॉकेट विक्रम-एस को आज सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया. अपने साथ विक्रम एस प्रारंभ नाम का दो घरेलू और तीन विदेशी पेलोड को ले लगा. विक्रम-एस उप-कक्षीय उड़ान में चेन्नई के स्टार्टअप स्पेस किड्ज, आंध्र प्रदेश के स्टार्ट-अप एन-स्पेस टेक और आर्मेनियाई स्टार्ट-अप बाजूमक्यू स्पेस रिसर्च लैब के तीन पेलोड को भी लेकर गया है.
क्या है विक्रम-एस की खासियत: विक्रम रॉकेट को लेकर स्काई रूट के एक अधिकारी ने बताया कि छह मीटर लंबा यह रॉकेट दुनिया के पहले कुछ ऐसे रॉकेट में शामिल है जिसमें घुमाव की स्थिरता के लिए 3डी प्रिंटेड ठोस प्रक्षेपक हैं. इस रॉकेट का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और दिवंगत वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










