Indian Railways: एयरपोर्ट से भी सुंदर दिखाई देगा जैसलमेर रेलवे स्टेशन, तस्वीरों में देखें

Updated:
विज्ञापन

Indian Railways: रेलवे द्वारा सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से अहम जैसलमेर रेलवे स्टेशन को 148 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट की तरह सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा. इसके लिए रेलवे ने प्रस्तावित डिजाइन भी पेश किया है. भारतीय रेलवे की ओर से ट्विटर पर शेयर की गई इस डिजाइन की तस्वीरों को देखें.

विज्ञापन
undefined
रेलवे स्टेशन को दिया जाएगा हैरिटेज स्वरूप

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास रेलवे के निर्माण विभाग की ओर से करवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जैसलमेर रेलवे स्टेशन को तीन मंजिला बनाने के साथ-साथ हैरिटेज स्वरूप भी दिया जाएगा.

विज्ञापन
undefined
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

अधिकारी की मानें तो जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर हवाई अड्डे की तरह ही फूड कोर्ट, सुविधायुक्त प्रतीक्षालय, लिफ्ट, ऐस्कलेटर, वातानुकूलित (AC) और गैर-वातानुकूलित विश्राम कक्ष और साफ-सफाई के लिए आधुनिक मशीनें मौजूद रहेंगी.

undefined
सितंबर के अंत तक काम शुरू होने की संभावना

अधिकारी के मुताबिक, जैसलमेर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम पूरा करने का जिम्मा बीकानेर की एक कंपनी ने लिया है. उन्होंने बताया कि काम सितंबर के अंत तक शुरू होने की संभावना है और इसे पूरा होने में लगभग दो साल का समय लगेगा.

undefined
स्टेशन पुनर्विकास पर करीब 148 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान

बताया गया कि देशी-विदेशी सैलानियों से गुलजार रहने वाली स्वर्ण नगरी जैसलमेर में रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के दौरान सौंदर्यीकरण में स्थानीय कला और संस्कृति को विशेष तवज्जो दी जाएगी. कहा गया है कि स्टेशन पुनर्विकास पर करीब 148 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है.

undefined
नयी इमारत के निर्माण में पीले पत्थर का किया जाएगा इस्तेमाल

रेलवे अधिकारी के मुताबिक, नयी इमारत के निर्माण में पीले पत्थर का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि स्टेशन भवन को हैरिटेज स्वरूप देते हुए नक्काशीदार झरोखों, जालियों, छतरियों, आदि से जैसलमेर की कला और संस्कृति की पहचान बरकरार रखी जाएगी.

Also Read: Project Cheetah: पीएम मोदी ने चीतों को किया आजाद, फिर क्लिक किए Photos
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola