Indian Railways : वंदे भारत स्लीपर, वंदे मेट्रो और बुलेट ट्रेन धड़धड़ा के दौड़ेगी पटरी पर, मोदी सरकार ने बना लिया प्लान

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Feb 2025 7:45 AM

विज्ञापन

बजट में रेलवे पर खास ध्यान

Indian Railways : बजट में रेल पर भी ध्यान दिया गया है. आधुनिक ट्रेनों को शामिल करने पर जोर बजट में दिया गया है. जानें मोदी सरकार ने क्या किया है प्लान?

विज्ञापन

Indian Railways : इस साल रेलवे में वंदे भारत स्लीपर, वंदे मेट्रो और बुलेट ट्रेन जैसी आधुनिक ट्रेनों को शामिल करने पर जोर दिया गया है. खासतौर पर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए सरकार ने 21,000 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं, जिससे इस प्रोजेक्ट की रफ्तार तेज होगी. इसके अलावा, लंबी दूरी के यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की योजना भी बनायी गयी है.

स्टेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार

सरकार ने रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए भी बड़ा बजट दिया है. देशभर में ट्रैक विस्तार, नये पुलों, प्लेटफॉर्मों के विकास और नयी तकनीकों के इस्तेमाल पर खास फोकस किया गया है. जम्मू-कश्मीर में हाल ही में बने रेलवे लिंक का भी इस बजट में जिक्र किया गया है, जिससे उत्तर भारत के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

बुलेट ट्रेन और हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट्स

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट) के लिए इस बार अतिरिक्त फंड दिया गया है. सरकार चाहती है कि इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा किया जाये, ताकि भारत में तेज रफ्तार ट्रेनों का सपना हकीकत बन सके.

ये भी पढ़ें : मिडिल क्लास पर सरकार ने की सौगातों की बौछार, अब आरबीआई दिखाएगा दरियादिली, जानें क्यों?

रेलवे सुरक्षा और ”कवच” सिस्टम

रेल हादसों को रोकने के लिए ‘कवच’ नामक ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) सिस्टम पर जोर दिया गया है. यह सिस्टम ट्रेन को अपने आप रोकने में मदद करेगा, जिससे दुर्घटनाओं में भारी कमी आयेगी. सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए 1,112.57 करोड़ रुपये अलग से रखे हैं.

रेलवे शेयरों में उतार-चढ़ाव

रेल बजट की घोषणा के बाद रेलवे कंपनियों के शेयरों में तेजी से गिरावट देखी गई. RVNL, IRFC, टेक्समैको, तितागढ़ रेल और जुपिटर वैगन्स जैसी कंपनियों के शेयरों में 5-9% तक गिरावट आई. इसका मुख्य कारण यह है कि इस बार रेलवे के पूंजीगत व्यय में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है.

रेलवे की कमाई और भविष्य की योजनाएं

सरकार को उम्मीद है कि रेलवे 2025-26 में 3.02 लाख करोड़ रुपये कमाएगा. इसमें माल ढुलाई से 1.88 लाख करोड़ रुपये और यात्री किराए से 92,800 करोड़ रुपये की आय होगी. खासकर, वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने की संभावना है.

बजट 2025 में भारतीय रेलवे को तकनीकी सुधार

नई ट्रेनों और बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए बड़ा फंड मिला है. हालांकि, इस बार रेलवे के पूंजीगत व्यय में मामूली कमी की गई है, जिससे रेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई. लेकिन सरकार का फोकस रेलवे के आधुनिकीकरण और सुरक्षा पर बना हुआ है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola