BJP: भाजपा में भारी फेरबदल, यूपी, त्रिपुरा के बदले गये अध्यक्ष, सौदान सिंह बनाये गये चुनाव प्रभारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Aug 2022 4:05 PM
बीजेपी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है.
भारतीय जनता पार्टी में भारी फेरबदल किया गया है. कई राज्यों के अध्यक्ष बदले गये हैं. जो हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारी की भी नियुक्ति कर दी गयी है.
भूपेंद्र चौधरी यूपी के नये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है. पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने भूपेंद्र चौधरी, सदस्य विधान परिषद को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है.
Also Read: 40 विधायकों को निशाना बना रही भाजपा, 20 करोड़ रुपये की पेशकश की, AAP ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप
भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना जाट समुदाय को साधने का प्रयास
चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के पीछे ऐसा माना जा रहा है कि राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को बीजेपी साधने का प्रयास करेगी. ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभायी थी.
राजीव भट्टाचार्य त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये
बीजेपी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है.
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सौदान सिंह को बनाया गया चुनाव प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सौदान सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










