पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के खजाने में कितना पैसा? ये जानकारी आई सामने
श्री जगन्नाथ मंदिर (Photo: AI)
Shri Jagannath Temple : पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर के खजाने की बात हो तो आखिर कितनी है इसकी कुल संपत्ति? मंदिर के बैंक खातों में करीब 1,912 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि देशभर में मंदिर के नाम पर 60,821 एकड़ जमीन दर्ज है.
Shri Jagannath Temple : पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में सोने और हीरे के कीमती गहने रखे हैं. मंदिर प्रशासन के मुताबिक, 31 अगस्त तक तीन अलग-अलग योजनाओं में मंदिर के 1,811.10 करोड़ रुपये सावधि जमा यानी एफडी में रखे हुए थे. इन जमा रकम पर मंदिर को ब्याज भी मिलता है. बयान में कहा गया है कि इसमें से 1,311.10 करोड़ रुपये अलग-अलग सरकारी बैंकों में जमा हैं जबकि शेष 500 करोड़ रुपये ओडिशा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अक्षय निधि है जिसे मंदिर के लाभ-हानि खाते में रखा गया है.
जगन्नाथ मंदिर की आमदनी कहां से होती है?
मंदिर के पास 31 अगस्त तक अलग-अलग बचत खाते, चालू खाते और फ्लेक्सी खातों (बचत खाते और सावधि जमा के मिश्रण वाले खाते) में 100.71 करोड़ रुपये भी थे जिससे इसकी कुल बैंक जमा राशि लगभग 1,911.80 करोड़ रुपये हो गई. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने बताया कि उसकी आय मुख्य रूप से भक्तों के दान, मंदिर की खदानों से होने वाली कमाई, सावधि जमा पर मिलने वाले ब्याज, जमीन की खरीद-बिक्री और सरकारी अनुदान से होती है.
ये भी पढ़ें: Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर की तीसरी सीढ़ी पर पैर रखना क्यों है वर्जित? जानिए यम शिला का रहस्य
एसजेटीए के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने एक बयान में कहा, ‘‘आय का कुछ हिस्सा अक्षय निधि के तौर पर सावधि जमा में रखा जाता है और दूसरा हिस्सा स्थापना कोष के तौर पर सावधि जमा में रखा जाता है. बाकी बची आय को मंदिर के कोष में रखा जाता है.’’
जगन्नाथ मंदिर के नाम पर देशभर में कुल कितनी जमीन?
जगन्नाथ मंदिर के नाम पर देशभर में कुल 60,821 एकड़ जमीन है. इसमें से 60,426 एकड़ जमीन ओडिशा के 24 जिलों में है, जबकि 395 एकड़ जमीन पश्चिम बंगाल समेत छह अन्य राज्यों में है. मंदिर का सोना, हीरा और अन्य कीमती सामान कड़ी सुरक्षा में रत्न भंडार में रखा गया है. अधिकारियों के अनुसार, 48 साल बाद इनकी सूची तैयार की जा रही है.
अरविंद पाढ़ीने कहा कि मंदिर के रोजमर्रा के खर्च मंदिर के कोष से पूरे किए जाते हैं जबकि बाकी रकम सावधि जमा में रखी जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी अपनी सभी संपत्ति का सही ढंग से रखरखाव करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए