PHOTOS: हिमाचल में बरपा कुदरत का कहर, ताश के पत्तों की तरह ढह गई कई इमारतें

Updated:
विज्ञापन

Kullu: Buildings collapse due to a rain-triggered landslide at Anni, in Kullu district, Thursday, Aug. 24, 2023. (PTI Photo)(PTI08_24_2023_000082A)

हिमाचल प्रदेश में कुदरत कया कहर जारी है. बीते कुछ दिनों पहले तक जहां एक ओर शिमला और मंडी में बारिश ने भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किया था वहीं अब कुल्लू में तांडव मचा हुआ है.

विज्ञापन
undefined

हिमाचल प्रदेश में कुदरत कया कहर जारी है. बीते कुछ दिनों पहले तक जहां एक ओर शिमला और मंडी में बारिश ने भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त किया था वहीं अब कुल्लू में तांडव मचा हुआ है.

विज्ञापन
undefined

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के अन्नी इलाके में गुरुवार को कम से कम आठ इमारतें ढह गईं, जिन्हें हाल में हुई भारी बारिश की वजह से दरारें पड़ने के बाद असुरक्षित घोषित कर दिया गया था. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. इमारतों के धराशायी होने की वजह से आसपास धूल का गुबार और मलबा बिखर गया.

undefined

मौके पर मौजूद अन्नी के उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) नरेश वर्मा ने कहा कि इन इमारतों में दुकान, बैंक और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान थे. इमारतों में चार-पांच दिन पहले दरारें आ गई थीं तथा इन्हें असुरक्षित घोषित कर दिया गया था.

undefined

उन्होंने बताया कि हाल ही में सभी इमारतों को खाली करा लिया गया था. अधिकारी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा अन्नी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 के किनारे स्थित कुछ अन्य असुरक्षित इमारतों को भी एहतियान खाली करा लिया गया है.

undefined

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है. बुधवार शाम से पालमपुर में 137 मिमी, नाहन में 93 मिमी, शिमला में 79 मिमी, धर्मशाला में 70 मिमी और मंडी में 57 मिमी बारिश दर्ज की गई.

undefined

हिमाचल प्रदेश में इस महीने बारिश संबंधित घटनाओं में करीब 120 लोगों की मौत हुई है. 24 जून को राज्य में मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक कुल 238 लोगों ने बारिश जनित घटनाओं में अपनी जान गंवाई है तथा 40 लोग अभी भी लापता हैं. राज्य में बारिश की वजह से 709 सड़के बंद हैं.

undefined

मंगलवार रात को राज्य में तीसरे दौर की मूसलाधार बारिश हुई, जिससे शिमला शहर को भारी नुकसान हुआ. नौ और दस जुलाई को भीषण बारिश ने मंडी और कुल्लू जिलों में तबाही मचायी थी.

undefined

शिमला और सोलन जिलों में 14 और 15 अगस्त को बारिश ने कहर ढाया था. मंगलवार रात से तीसरे दौर में शिमला में फिर से तबाही का दौर शुरू हो गया.

undefined

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि क्षतिग्रस्त ढांचों की मरम्मत के लिये राज्य के सभी उपायुक्तों और संबंधित विभागों को 165.22 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं.

undefined

उन्होंने दावा किया कि भारी बारिश के कारण राज्य को अब तक लगभग 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola