हिमाचल रिजल्ट से पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 30 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, जानें कारण

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :07 Dec 2022 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
हिमाचल रिजल्ट से पहले कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 30 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, जानें कारण

हिमाचल प्रदेश के 30 कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी के सभी नेताओं को अगले छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे सामने आने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है. हिमाचल के 30 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए 12 नवंबर को एक चरण में चुनाव हुए थे. जिसमें भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना जतायी जा रहा है.

हिमाचल के 30 कांग्रेसी नेता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

हिमाचल प्रदेश के 30 कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी के सभी नेताओं को अगले छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया.

निष्कासित होने वाले नेताओं में चौपाल ब्लॉक से जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शामिल

कांग्रेस पार्टी ने जिन 30 नेताओं को पार्टी से अगले 6 साल के लिए निष्कासित किया है, उसमें चौपाल ब्लॉक से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के पदाधिकारी शामिल हैं.

इन नेताओं पर कांग्रेस ने की कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश के जिन नेताओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्रवाई की गयी, उनमें धीरेंद्र सिंह चौहान, संतोष डोगरा, कुलदीप ओक्टा, अनिश दीवान, दिनेश राणा, दिनेश घुंटा, बीना पोटन, रामलाल नेवली, कृष्ण रांटा, महेश ठाकुर, बसंत नेवली, हितेंद्र चौहान, श्याम शर्मा, नाग चंद तुलीयान, नाग चंद शर्मा, सुखराम नगरैक, अत्तर राणा, अक्षय ब्राक्टा, शुरवीर राणा, हार्दिक भंडारी, वीरेंद्र धांटा, मोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह मांटा, हेतराम कैंथला, नीरज, नरेश, जितेंद्र शर्मा, रोहित रामटा, बृजमोहन, दिनेश शर्मा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola