कर्नाटक में फिर हिजाब को लेकर मचा बवाल! सिद्धारमैया सरकार के फैसले पर बीजेपी हुई हमलावर

Updated:
विज्ञापन
कर्नाटक में फिर हिजाब को लेकर मचा बवाल! सिद्धारमैया सरकार के फैसले पर बीजेपी हुई हमलावर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के हिजाब प्रतिबंध हटाने के बयान पर कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि किसी ने भी सिद्धारमैया से हिजाब के फैसले को वापस लेने की मांग नहीं की. उसके बाद भी सरकार ने मामले को लेकर फैसला ले लिया.

विज्ञापन

कर्नाटक में एक बार फिर हिजाब का मामला गरमाया हुआ है. बीजेपी ने क्लास में हिजाब पहनने पर लगाए गए प्रतिबंध हटाने के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पाटी की ओर से कहा गया कि यह शिक्षण संस्थानों की ‘धर्मनिरपेक्ष प्रकृति’ के प्रति चिंता पैदा करता है. मामले को लेकर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने प्रतिक्रिया दी है. शनिवार को उन्होंने हिजाब विवाद पर निशाना साधते हुए पिछली बीजेपी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को रद्द करने के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के फैसले का समर्थन किया. आपको बता दें कि प्रियांक खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे हैं.

राज्य में शरिया कानून की स्थापना : गिरिराज सिंह

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा कर्नाटक में हिजाब पर प्रतिबंध नहीं लगाने की घोषणा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह केवल हिजाब पर प्रतिबंध हटाना नहीं है बल्कि राज्य में शरिया कानून की स्थापना है. यदि राहुल गांधी, कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन बनाते हैं और देश में सरकार बनेगी तो इस्लामिक कानून लागू होगा.

हिजाब के फैसले को वापस लेने की मांग

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के हिजाब प्रतिबंध हटाने के बयान पर कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि किसी ने भी सिद्धारमैया से हिजाब के फैसले को वापस लेने की मांग नहीं की. सभी समुदाय एक साथ हैं. क्लास में पढ़ाई करने के लिए यूनिफार्म की जरुरत होती है, सिर्फ मुस्लिम समुदाय को खुश करने के लिए सिद्धारमैया ने जल्दबाजी में ये फैसला लिया है जिसकी मैं निंदा करता हूं. येदियुरप्पा ने कहा कि फैसले को तुरंत वापस लेना चाहिए. आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी.


Also Read: Karnataka Election: हिजाब मामले में मुख्य भूमिका निभाने वाली कांग्रेस उम्मीदवार को BJP से मिल रही कड़ी टक्कर

फैसले का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं

इस बीच कर्नाटक के कानून मंत्री एचके पाटिल ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया बयान कानून के अनुरूप है और हमारी पिछली शैली की तरह भी है. हिजाब के बारे में पिछली सरकार का फैसला पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण था और यह देश की धर्मनिरपेक्ष सोच के अनुरूप नहीं था. इस फैसले का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है.

कर्नाटक में हिजाब पर लगा प्रतिबंध 23 दिसंबर को हट जाएगा

आपको बता दें कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को हिजाब को लेकर एक ऐसी बात कही जो पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन गई है. उन्होंने कहा कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने पर जारी प्रतिबंध 23 दिसंबर से हटा दिया जाएगा. साथ ही सीएम ने यह भी कहा कि पहनने और भोजन का मामला निजी होता है. मैसूरु जिले के नंजनगुड में तीन पुलिस थानों के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने उक्त बातें कही.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola