18 से 24 मई तक भीषण बारिश, 60 से 90 KM/H की तेज हवा, IMD का हाई अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 May 2025 9:05 AM
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अति भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी भारत और पश्चिमी भारत के कई इलाकों में मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. IMD के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है.
Heavy Rain Alert: 18 से 24 मई देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान पश्चिमी तट खास कर कर्नाटक, कोंकण और गोवा, केरल समेत प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. IMD के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा देश में मानसून की प्रगति के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां हैं. अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों समेत उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए माहौल ठीक है.
तूफान की हो सकती है दस्तक!
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले करीब एक सप्ताह तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, 60 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा, गरज-चमक के छींटे पड़ सकते हैं. आईएमडी के मुताबिक 21 मई के आसपास कर्नाटक तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है. इसके प्रभाव में 22 मई के आसपास उसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद, इसके उत्तर की ओर बढ़ने और अत्यधिक तीव्र होने की संभावना है. इसका असर देश के कई हिस्सों पर पड़ेगा. एक नजर डालते हैं.
पूर्वोत्तर भारत में बारिश के साथ तेज हवा
- IMD के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
- 19 से 20 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
- 19-24 मई के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश
- 19 से 20 मई के दौरान असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का अलर्ट
- मौसम विभाग के मुताबिक केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक में आंधी, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.
- अगले 7 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में आंधी, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर भारी बारिश की संभावना है.
- 18-24 मई के दौरान केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में, 19 मई को लक्षद्वीप, 20 से 22 मई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश की संभावना है.
पश्चिम भारत में बारिश और तेज हवा
- 19 से 24 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, 22 से 24 मई के दौरान गुजरात में आंधी, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
- 20 से 23 मई के दौरान कोंकण और गोवा में, 20-23 मई के दौरान मध्य महाराष्ट्र में, 18 और 20 मई को मराठवाड़ा में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
पूर्वी और मध्य भारत में मौसम की करवट
- पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड में गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है.
- अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज
- 19 और 20 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और 19 से 24 मई के दौरान उत्तराखंड में आंधी, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने की संभावना है.
- 19 से 24 मई के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आंधी, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
- 19 मई को हिमाचल प्रदेश, 19 और 20 मई को उत्तराखंड में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.
- 23 और 24 मई को उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.
Also Read: अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश, गरज चमक के साथ पड़ेंगे छींटे, IMD का हाई अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










