मानसून का बरपा कहर, तस्वीरों में देखें बारिश से बेहाल देश के विभिन्न राज्यों के हालात

**EDS: GRAB VIA PTI VIDEO** Kottayam: A crane pulls out a vehicle swept away in floods after heavy monsoon rains, in Kottayam, July 6, 2023. After a brief lull, rains from the South West Monsoon intensified in Kerala on Thursday leading to a red alert being sounded in two districts of the state where heavy downpour in the past few days has disrupted normal life and displaced thousands from their homes. (PTI Photo)(PTI07_06_2023_000301A)
देश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश हुई, जिसके कारण मौसम विभाग को कुछ राज्यों में 'रेड'/'ऑरेंज' अलर्ट जारी करना पड़ा, वहीं गोवा में बाढ़ के पानी में बहने से एक महिला की मौत हो गई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हो गया.

केरल में संक्षिप्त अंतराल के बाद बृहस्पतिवार को दक्षिण पश्चिम मानसून की भारी वर्षा हुई तथा दो जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया, जहां हजारों लोग अपने घरों से विस्थापित हो गये हैं. वर्षा जनित घटनाओं में तीन लोगों की जान भी चली गयी . भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज के लिए कन्नौर और कसारगोड जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ तथा सात अन्य जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया. वैसे उसने यह भी संकेत दिया कि अगले कुछ दिनों में वर्षा की तीव्रता कम हो सकती है.

देश के पश्चिमी राज्य गुजरात में इस बार सबसे ज्यादा मानसून का कहर बरपा है. शहर हों या गांव, सब पानी के भीतर डूबे हुए नजर आ रहे हैं. लगातार हो रही बारिश और नदियों का बढ़ता जलस्तर लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रहा है

बीएमसी के वर्षा आंकड़ों के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि के बाद बारिश की तीव्रता बढ़ गई और दादर, माहिम, खार, माटुंगा और कुर्ला जैसे कुछ इलाकों में पिछले 12 घंटों में 40 मिलीमीटर से 70 मिलीमीटर तक वर्षा हुई. बीएमसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में क्रमशः 54.28 मिलीमीटर, 48.85 मिलीमीटर और 51.07 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई.

राजस्थान में आगामी दिनों में अधिकांश हिस्सों में बारिश के लिए अलर्ट जारी कियाविभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जोधपुर के बिलाड़ा में 12 सेंटीमीटर, जालोर के बागोड़ा में 9 सेंटीमीटर, जयपुर के सांभर में 9 सेंटीमीटर, डूंगरपुर के गलियाकोट में 8 सेंटीमीटर, उदयपुर के झाड़ोल में 7 सेंटीमीटर, जयपुर के नरैना में 7 सेंटीमीटर, चूरू के तारानगर में 6 सेंटीमीटर,बीकानेर के डूंगरगढ़ में 6 सेंटीमीटर,, बांसवाड़ा में 6 सेंटीमीटर, अजमेर के सरवाड़ में 6 सेंटीमीटर, सीकर के फतेहपुर में 6 सेंटीमीटर, और अन्य कई स्थानों पर 5 सेंटीमीटर से 1 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




