Heavy Rain: तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में 9-10 नवंबर को भारी बारिश, झारखंड-बिहार में भी बदलेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

बारिश से बचने के लिए लोगों ने खुद को प्लास्टिक से कवर कर लिया, फोटो- एएनआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं.

विज्ञापन

Heavy Rain: मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 11 नवंबर और 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 11 से 14 नवंबर तक और उत्तराखंड में 8 से 10 नवंबर तथा 13 से 14 नवंबर के दौरान बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

पंजाब में 12 से 14 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 12 से 13 नवंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं.

12 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 10 से 14 नवंबर के दौरान इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

हिमाचल प्रदेश में 12 और 13 नवंबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं.

पूर्वी भारत में भी बदलेगा मौसम

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 से 14 नवंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. यहां 9 से 13 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 12 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. झारखंड में 10 और 11 नवंबर, बिहार में 11 नवंबर और ओडिशा में 10 से 12 नवंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अनुमान

पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 9 से 12 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 13 नवंबर तक बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने 11 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन