Gurugram: सोशल मीडिया पर की दोस्ती, फिर कस्टम ड्यूटी की आड़ में महिला से ठगे 2 करोड़ रुपये, जानें पूरा मामला

Fraud: हरियाणा के गुरुग्राम में 61 वर्षीय महिला से एक व्यक्ति ने कस्टम ड्यूटी भुगतान के बहाने कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये ठग लिए. पीड़िता से आरोपी की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हुई थी. पुलिस ने आज इस घटना की जानकारी दी.
बदलते समय के साथ हर चीज में बदलाव हो रहे हैं. हर काम को करने के तौर तरीकों में भी बदलाव हो रहे हैं. बात यहां तक बढ़ गयी है कि धोखाधड़ी करने के तरीकों में भी काफी बदलाव हुए हैं. आये दिन हम धोखाधड़ी की कई खबरें सुनते हैं, लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे मामले के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में जानकर आपको शायद आपको काफी हैरानी हो. दरअसल यह मामला हरियाणा के गुरुग्राम की है. यहां एक 61 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये ठगे गए हैं. सामने आयी जानकारी के मुताबिक ठग ने पहले महिला से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर दोस्ती की और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया.
हरियाणा के गुरुग्राम में 61 वर्षीय महिला से एक व्यक्ति ने कस्टम ड्यूटी भुगतान के बहाने कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये ठग लिए. पीड़िता से आरोपी की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये हुई थी. पुलिस ने आज इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुनीता कपागुंता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दिसंबर 2022 में सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने उन्हें दोस्ती की पेशकश की, जिसने खुद को ब्रिटिश एयरवेज का पायलट बताया था. सुनीता ने अपनी शिकायत में कहा कि 5 दिसंबर को आरोपी ने उन्हें iPhone, कृत्रिम आभूषण, घड़ी और नकदी जैसी उपहार सामग्री भेजने के लिए उनका पता और फोन नंबर मांगा. पुलिस के मुताबिक, जालसाज ने कहा कि यदि महिला उसे 35 हजार रुपये देगी तो वह पैकेट उसे भेज देगा.
पुलिस ने आगे बताया कि सुनीता द्वारा पैसे देने के बाद उन्हें हवाई अड्डा प्राधिकरण का अधिकारी बनकर एक अन्य व्यक्ति ने फोन किया और उसने 1 लाख रुपये का जुर्माना भरने को कहा. उन्होंने बताया कि इसी तरह अलग-अलग तरह से पीड़िता से 2 करोड़ रुपये की रकम ठग ली गई. पीड़िता के मुताबिक, जब उन्होंने अपने संयुक्त खाते से रकम निकाली तो उनके बेटे को इसकी जानकारी हुई, जिसने मोटी रकम निकालने का कारण पूछा तो उन्होंने उसे पूरी आपबीती सुनाई. पुलिस ने बताया कि इसके बाद पता चला कि सुनीता धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं. उन्होंने बताया कि मानेसर साइबर अपराध थाने में धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










