Happy New Year 2023 : पर्यटकों पर चढ़ा नये साल के जश्न का खुमार, जाम के बीच सड़क पर किया डांस

सड़क पर गाड़ियों की इतनी अधिक संख्या की वजह से जाम की समस्या नजर आ रही है. बावजूद इसके नये साल को लेकर पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हो रहा है और वे जाम के बीच ही सड़क पर नाचते नजर आ रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में नये साल का जश्न मनाने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. कुल्लू-मनाली में पिछले एक सप्ताह से पर्यटकों का आना जारी है. इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से यहां का मुख्यमार्ग जाम हो गया है. बावजूद इसके पर्यटकों का उत्साह चरम पर है.
सड़क पर गाड़ियों की इतनी अधिक संख्या की वजह से जाम की समस्या नजर आ रही है. बावजूद इसके नये साल को लेकर पर्यटकों का उत्साह कम नहीं हो रहा है और वे जाम के बीच ही सड़क पर नाचते नजर आ रहे हैं. पर्यटकों की मस्ती का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक और तीन युवक और तीन युवती जाम के बीच गाना बजाकर मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं. जाम का यह आलम है कि दो-तीन किलोमीटर तक गाड़ियां सरक भी नहीं रही हैं. जाम से परेशान एक पर्यटक ने कहा कि हम सुबह 7 बजे से यहां पर हैं और अभी 10 बज चुके हैं यहां से आगे तक नहीं बढ़ पाये हैं. यहां पर आये लोग भी परेशान हो रहे हैं. हम अपील करेंगे की इस जाम को जल्द से जल्द खुलवाया जाये. हम यहां अपने दोस्तों के साथ आये हैं. अगर मनाली नहीं जा पाये तो कहीं और जायेंगे.
#WATCH हिमाचल प्रदेश: नए साल का जश्न मनाने के लिए मनाली में बड़ी संख्या में सैलानी आए जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम देखने को मिला।
लोग ट्रैफिक जाम के बीच डांस करते हुए नजर आए pic.twitter.com/Ly9jZByAuV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2022
पिछले दो साल से कोरोना महामारी की वजह से नये साल के जश्न पर प्रतिबंध था और लोग खुद भी डर से घरों से निकल नहीं रहे थे. लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी बेहतर है और पर्यटक नये साल का जश्न मनाने के लिए कुल्लू-मनाली जैसे जगहों पर आ रहे हैं. एक स्थानीय दुकानदार ने एएनआई न्यूज को बताया कि मनाली में 23-24 दिसंबर से ही भीड़ बढ़ गयी है जिससे कारोबार में बढ़ोतरी हुई है. नये ���ाल पर अच्छा कारोबार होता था लेकिन इस बार और अच्छा हो रहा है.
हिमाचल प्रदेश आने वाले अधिकतर पर्यटक मनाली ज्यादा जाना चाह रहे हैं. इस साल पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक नजर आ रही है जिसकी वजह से कारोबार भी अधिक होगा. होटल भी पिछले 4-5 दिन से भरे हुए हैं. जहां तक 31 दिसंबर का सवाल है, तो क्लब हाउस आदि जगहों पर लोगों के लिए खास इंतजाम किये गये हैं. यह जानकारी पर्यटन विकास निगम के मैनेजर बीएस ओक्टा ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










