ePaper

नए साल में कैलेंडर के साथ Google भी बदलेगा, सर्च करने के दौरान आपको क्या होगा फायदा?

Updated at : 22 Dec 2020 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
नए साल में कैलेंडर के साथ Google भी बदलेगा, सर्च करने के दौरान आपको क्या होगा फायदा?

Mountain View: CORRECTS TO A GROUP OF 35 STATES AS WELL AS THE DISTRICT OF COLUMBIA AND TERRITORIES OF GUAM AND PUERTO RICO FILED, INSTEAD OF 38 STATES FILE - This Oct. 20, 2015, file photo, shows signage outside Google headquarters in Mountain View, Calif. A group of 35 states as well as the District of Columbia and the territories of Guam and Puerto Rico filed an anti-trust lawsuit against Google on Thursday, Dec. 17, 2020, alleging that the search giant has an illegal monopoly over the online search market that hurts consumers and advertisers. The lawsuit, announced by Colorado Attorney General Phil Weiser, was filed in federal court in Washington, D.C. by states represented by bipartisan attorneys general.AP/PTI Photo(AP18-12-2020_000002B)

Google Interface Changing: Google दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है. इसी बीच Google ने सर्च इंजन के इंटरफेस में तब्दीली करने का ऐलान किया है. इससे आपको फालतू के लिंक खोलने से मुक्ति मिल जाएगी.

विज्ञापन

इंटरनेट पर कुछ खोजना है तो आप किसका सहारा लेंगे? जाहिर है सर्च इंजन Google से आप कोई भी जानकारी हासिल करेंगे. Google दुनिया का सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन है. मोबाइल, डेस्टटॉप, लैपटॉप पर Google के जरिए हर पल कुछ ना कुछ सर्च किया जाता है. इसी बीच Google ने सर्च इंजन के इंटरफेस में तब्दीली का ऐलान किया है. इससे आपके सर्चिंग एक्सपीरिएंस में काफी सुधार होगा.

Google के नए इंटरफेस में खास… 

वेबसाइट 9to5google ने एक रिपोर्ट में Google के नए इंटरफेस की जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि आप जैसे ही कोई लिंक पर माउस रखेंगे उसका प्रिव्यू दिखने लगेगा. अभी आप गूगल में कुछ सर्च करते हैं तो कई लिंक्स रिजल्ट्स के रूप में दिखते हैं. नए फीचर में लिंक को टच करने पर प्रिव्यू दिखने लगेगा. इसके जरिए आपको पता चल जाएगा कि उस खास लिंक या वेबसाइट को खोलना है या नहीं. मतलब कई लिंक्स खोलने से मुक्ति मिल जाएगी. हालांकि, अभी यह टेस्टिंग फेज में है.

Google पर हर सेकेंड 60,000 सर्च 

Google की बात करें तो इस सर्च इंजन को दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. Google पर हर सेकेंड 60,000 सर्च होते हैं. हर सेकेंड Google को 50,000 रुपए की कमाई होती है. गूगल की कमाई एडसेंस से होती है. यह दुनिया की पांच सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी (Amazon, Facebook, Apple, Microsoft) में भी शामिल है. Google की शुरूआत 1998 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने किया था. दो साल के अंदर ही Google दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बन गया.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola