महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी का क्या होगा भविष्य? शरद पवार के बयान पर बोले शिंदे- टिप्पणी महत्वपूर्ण
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 24 Apr 2023 2:21 PM
एमवीए पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, वह एक अनुभवी नेता हैं. उनकी टिप्पणियां महत्वपूर्ण हैं... अब, कोई भी सोच और समझ सकता है कि वे क्या चाहते हैं. शिंदे ने कहा, वह जो भी बोलते हैं, उसमें गंभीरता होती है. जिसको जो सोचना है, सोचे मैं बस इतना ही कहूंगा.
महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गठबंधन के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. दरअसल चर्चाओं का बाजार तब गर्म हुआ, जब लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी गठबंधन को लेकर पूछे गये सवाल पर शरद पवार ने कहा, साथ मिलकर चुनाव लड़ने की हमारी इच्छा है, लेकिन इच्छा से क्या होता है. पवार के इस बयान को गठबंधन में टूट के रूप में देखा जा रहा है. अब इस मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान भी आ चुका है.
शिंदे ने शरद पवार के बयान को बताया महत्वपूर्ण, कहा- समझ सकता है कि वे क्या चाहते हैं
एमवीए पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, वह एक अनुभवी नेता हैं. उनकी टिप्पणियां महत्वपूर्ण हैं… अब, कोई भी सोच और समझ सकता है कि वे क्या चाहते हैं. शिंदे ने कहा, वह जो भी बोलते हैं, उसमें गंभीरता होती है. जिसको जो सोचना है, सोचे मैं बस इतना ही कहूंगा.
#WATCH | He is an experienced leader. His comments are important…Now, anyone can think & understand what they want: Maharashtra CM Eknath Shinde on NCP chief Sharad Pawar's statement on MVA pic.twitter.com/IabYHh6Sci
— ANI (@ANI) April 24, 2023
शरद पवार ने क्या दिया था बयान
दरअसल एनसीपी चीफ शरद पवार से 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कांग्रेस-उद्धव ठाकरे गुट के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर ऐसा बयान दे दिया, जिससे महाविकास अघाड़ी गठबंधन के भविष्य पर सवाल उठने लगे. दरअसल पवार ने कहा, हमारी इच्छा तो है कि हम साथ मिलकर काम करें, लेकिन इच्छा से क्या होता है. विधानसभा और लोकसभा चुनाव हैं. अघाड़ी रहेगी या नहीं, इस पर चर्चा नहीं हुई. उन्होंने आगे कहा, कई प्रक्रिया होती है. सीट बंटवारे का मुद्दा होता है.
Also Read: अजित पवार पर NCP चीफ शरद पवार का बड़ा बयान, बोले- अगर कोई पार्टी से अलग होगा तो यह उसकी रणनीति
2024 में महा विकास अघाड़ी की पार्टियां साथ मिलकर लड़ेंगी चुनाव : राउत
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन में फूट की खबर के बीच कहा, महा विकास अघाड़ी रहेगा. इसके प्रमुख नेता उद्धव ठाकरे और शरद पवार हैं. 2024 में महा विकास अघाड़ी की पार्टियां (महाराष्ट्र विधानसभा) एक साथ चुनाव लड़ेंगी.
जो हमारे साथ रहेगा हम उसके साथ आगे बढ़ेंगे: कांग्रेस
NCP प्रमुख शरद पवार के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, भाजपा के खिलाफ राजनीतिक दलों के साथ मिलकर लड़ना कांग्रेस की भूमिका है. गठबंधन में शामिल लोगों की भूमिका अलग हो सकती है. लोकतंत्र खतरे में है, किसान संकट में है, किसान महंगाई से परेशान है, जो हमारे साथ रहेगा हम उसके साथ आगे बढ़ेंगे… किसी के मन में क्या है ये हमारा सवाल नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










