Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 108 गांव पानी में डूबे, 1.2 लाख लोग प्रभावित

असम के नलबाड़ी के मोइरारंगा गांव में लगातार बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त होने से 70 वर्षीय ज्योतिष राजबोंगशी अपनी आंसू नहीं रोक पाये. उन्होंने कहा, इस बाढ़ के कारण मैंने अपना सब कुछ खो दिया है. घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है.
असम में बाढ़ की स्थिति बदतर हो गई है. सैलाब से 10 जिलों के तकरीबन 1.2 लाख लोग प्रभावित हैं. बाढ़ की वजह से 108 गांव पानी में डूबे हुए हैं. दरसअल असम और पड़ोसी देश भूटान में पिछले कुछ दिनों में हुई मूसलाधार बारिश के बाद पगलादिया नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति बन गयी है. पिछले 24 घंटों में नए इलाकों में पानी भर गया है.
असम के नलबाड़ी जिले में बाढ़ की स्थिति खराब
असम के नलबाड़ी जिले में बाढ़ की स्थिति खराब हो गई है. 6 राजस्व क्षेत्रों के तहत लगभग 45,000 लोग और 108 गांव वर्तमान में पानी में डूबे हुए हैं. इसी तरह मोइरारंगा, बटाहघिला गांव के लगभग 200 परिवार प्रभावित हुए हैं और अधिकांश परिवार अब सड़कों और तटबंधों पर अस्थायी तंबू बनाकर शरण ले रहे हैं.
बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त होने पर अपनी आंसू नहीं रोक पाये 70 वर्षीय राजबोंगशी
असम के नलबाड़ी के मोइरारंगा गांव में लगातार बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त होने से 70 वर्षीय ज्योतिष राजबोंगशी अपनी आंसू नहीं रोक पाये. उन्होंने कहा, इस बाढ़ के कारण मैंने अपना सब कुछ खो दिया है. घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है. मैं अब अपनी पत्नी के साथ इस तटबंध पर रह रहा हूं. हम घर से कुछ भी नहीं निकाल सके.
Also Read: Manipur Violence: मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अज्ञात बंदूकधारियों और असम राइफल्स के बीच गोलीबारी
#WATCH | Flood situation in Assam's Nalbari remains grim as water level rises following incessant rainfall; visuals from Moiraranga village of Nalbari pic.twitter.com/vFVQvFSikV
— ANI (@ANI) June 22, 2023
असम में बाढ़ से 1,19,800 लोग प्रभावित
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, बक्सा, बरपेटा, दरांग, धेमाजी, धुब्री, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगिरी जिलों में बाढ़ की वजह से 1,19,800 लोग प्रभावित हैं. बक्सा में 26500 और लखीमपुर में 25000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. प्रशासन पांच जिलों में 14 राहत शिविर संचालित कर रहा है जहां 2091 लोगों ने शरण ली हुई है और यह पांच जिलों में 17 राहत वितरण केंद्र भी चला रहा है. सेना, अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, दमकल एवं आपात सेवा, नागरिक प्रशासन, एनजीओ और स्थानीय लोगों ने अलग-अलग स्थानों से 1280 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.
बाढ़ से कृषि भूमि को नुकसान
10,591.81 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है. एएसडीएमए ने कहा कि बक्सा, बारपेटा, सोनितपुर, धुबरी, डिब्रूगढ़, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, मजूली, नगांव, दक्षिण सलमारा और उदलगुरी में बड़े पैमाने पर भूमि कटाव देखा गया है. दीमा हसाओ और कामरूप मेट्रोपोलिटन में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है. बक्सा, उदलगुरी, सोनितपुर, दरांग, बोंगईगांव, चिरांग, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, नागांव, नलबाड़ी और बारपेटा में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
असम में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया और अगले कुछ दिनों में असम के कई जिलों में ‘बहुत भारी’ से ‘अत्यधिक भारी’ बारिश का अनुमान जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










