Fire On Crackers Factory : तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में आग, 11 लोगों की मौत कई घायल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Feb 2021 6:23 PM
पटाखा फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसे लकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आया है. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. घायलों को अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती खबरों के अनुसार 14 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं.
-
तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखे की फैक्ट्री में आग
-
आग कैसे लगी इसकी होगी जांच
-
छह लोगों की मौत, 14 घायल
तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखे की फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी जबकि इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है. मारे गये लोगों के परिवार वालों को 2 लाख रुपये मुआवजा का ऐलान किया है जबकि गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की राशि दी गयी है.
#UPDATE: The death toll in the incident of fire at a firecracker factory in Virudhunagar, Tamil Nadu rises to 6. More details awaited.
— ANI (@ANI) February 12, 2021
पटाखा फैक्ट्री में आग कैसे लगी इसे लकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आया है. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. घायलों को अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है. शुरुआती खबरों के अनुसार 14 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं.
यह कारखाना सठुर के पास अचंगुलम क्षेत्र में स्थित है. घायलों को शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना कैसे हुई इसके लिए जांच जारी है. खबर के अनुसार अचानक इस फैक्ट्री में धमाका हुआ. विस्फोट के बाद आग लगी और जब तक कि कोई कुछ सोचता आग फैल चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके फायर टेंडर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










